फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In Indore, the girl jumped from the eighth floor and gave her life

Mp News:इंदौर मेें युवती ने आठवीं मंजिल से कूद कर दे दी जान

Sun, 01 Jan 2023 12:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Jan 2023 12:54 PM IST
सार

तुकोगंज क्षेत्र की एक मल्टी की आठवीं मंजिल से कूद कर एक युवती ने जान दे दी। युवती के पास एक सुसाइड नोट भी मिला हैै। पुलिस हत्या की वजह प्रेस प्रसंग मान रही है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
In Indore, the girl jumped from the eighth floor and gave her life
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

नए साल का जश्न मनाने के बाद इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र की एक मल्टी की आठवीं मंजिल से युवती कूद गई। मल्टी के नीचे लोगों ने उसे गिरते देखा तो वे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन काफी खून बहनके कारण उसकी मौकेे पर ही मौत हो गई। मल्टी के रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

तुकोगंज थाना पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम प्रथमा पिता पृथ्वी चौकसे है। वह सुखलिया क्षेत्र में रहती थी और शुक्रवार को तुकोगंज के गोकुल रेसीडेंसी में रहने वाली अपनी सहेली के पास रहने के लिए आई थी। मल्टी के फ्लैट नंबर 209 में प्रथमा की दो सहेलियां रहती हैं। प्रथमा की आत्महत्या को लेकर सहेली ने बताया कि प्रथम वह रात को सो गई थी। देर रात को नींद खुली तो तीनों सहेलियां बात करने लगे। कुछ देर बाद प्रथमा की मौत की जानकारी मिली तो विश्वास ही नहीं हुआ कि उसने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी,क्योकि उसकी बातों से हमें पता ही नहीं चला कि उसे किसी तरह का तनाव था।

विज्ञापन

साफ्टवेयर इंजीनियर थी
प्रथमा एक साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करती थी। शनिवार रात वह नए साल के मौके पर आयोजित पार्टी में शामिल भी हुई थी। पुलिस को युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अब इस सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पुलिस नेे उसकी सहेलियों के बयान भी लिए है। प्रथमा की मां डाक्टर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed