फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Home Minister Shah had made a strategy to decide the candidate, had taken the list of contenders during his vi

Indore: गृह मंत्री शाह ने बनाई थी उम्मीदवार तय करने की रणनीति, इंदौर दौरे के समय ले गए थे दावेदारों की लिस्ट

Thu, 17 Aug 2023 06:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 17 Aug 2023 06:29 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पिछले माह 30 जुलाई को इंदौर के सम्मेलन में शामिल हुए थे। उससे पहले वे भोपाल भी गए थे। तब भी उनके सामने हारी हुई कुछ सीटों पर जल्दी उम्मीदवार घोषित करने का मुद्दा उठा था, हालांकि शाह की टीम तब इसी रणनीति पर काम कर रही थी।

विज्ञापन
Home Minister Shah had made a strategy to decide the candidate, had taken the list of contenders during his vi
इंदौर में संभागीय बैठक भी ली थी मंत्री अमित शाह ने। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के तीन माह पहले 39 सीटों पर उम्मीदवार तय करने का प्रयोग किया है। जल्दी उम्मीदवार तय करने की रणनीति और उसके क्रियान्वयन के पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दो माह से मध्य प्रदेश में लगातार हुए उनके दौर के समय उम्मीदवारों के नामों सहमति भी बन रही थी। इंदौर में संभागीय सम्मेलन में शामिल होने आए शाह अपने साथ मालवा निमाड़ के दावेदारों का लेखा जोखा ले गए थे। भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन का मापदंड मैदानी स्तर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा  लिया गया फीडबैक, सर्वे और पिछले चुनाव में कम वोटों से हार के समीकरण को बनाया है।

विज्ञापन

इंदौर यात्रा के समय ले गए थे मालवा निमाड़ के दावेदारों की लिस्ट

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पिछले माह 30 जुलाई को इंदौर के सम्मेलन में शामिल हुए थे। उससे पहले वे भोपाल भी गए थे। तब भी उनके सामने हारी हुई कुछ सीटों पर जल्दी उम्मीदवार घोषित करने का मुद्दा उठा था, हालांकि शाह की टीम तब इसी रणनीति पर काम कर रही थी। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मालवा निमाड़ की ज्यादातर सीटों पर जाकर फीडबैक लेकर आए थे। इंदौर यात्रा के दौरान शाह मालवा निमाड़ की सीटों के दावेदारों की लिस्ट, पुराने परिणाम सहित अन्य जानकारी अपने साथ लेकर गए थे। शाह ने कमल नाथ के गढ़ छिंदवाड़ा भी गए थे। उनके क्षेत्र के सौंसर और पाढूर्ना विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा ने उम्मीदवार तय कर दिए।

विज्ञापन

इंदौर के दो नेताओं को टिकट

मालवा निमाड़ में भाजपा औरर कांग्रेस के टिकट में इंदौर में रहने वाले नेताओं का नाम भी रहता है। इस बार सोनकच्छ से राजेश सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा का टिकट तय माना जा रहा है। सोनकर इंदौर के जिलाभाजपा अध्यक्ष है और इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके है। इसके अलावा राजकुमार मेव भी इंदौर के निवासी है। उन्हें भाजपा ने महेश्वर विधानसभा से टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed