फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   hindu rss vhp bajrang dal beef cow issue indore news

Indore: गोवंश तस्करी के विरोध में सड़क पर उतरे विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Mon, 10 Jun 2024 03:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

कलेक्टर कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा पढ़कर किया विरोध प्रदर्शन, धूप में सड़क पर बैठकर की नारेबाजी
 

विज्ञापन
hindu rss vhp bajrang dal beef cow issue indore news
विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर कलेक्टर कार्यालय के बाहर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठनों ने कहा कि गोवंश तस्करी लगातार हो रही है और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। विहिप के गोरक्षा प्रमुख योगेश होलानी ने बताया कि पिछले दिनों पिपलिया मंडी से 47 ट्रक गोवंश बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से जप्त किए थे। आरोपी संपूर्ण मध्य प्रदेश में गोवंश की तस्करी कर गोवंश को महाराष्ट्र और बंगाल ले जा रहे थे। मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिशोध अधिनियम की अवहेलना हो रही है और प्रदेश में तस्कर सक्रिय हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है। हमने ज्ञापन दिया है और उसमें अपनी मांगें रखी हैं। 
विज्ञापन


युवा महिलाएं भी आईं
बजरंग दल के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि ज्ञापन प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी शामिल हुई। मुख्य रूप से अभिषेक उदेनिया, संजय चौहान, प्रवीण दरकार, अभिनाश कौशल दीपक साहू, पारश जैन, दीपक जोशी, गीता पावर मोनिका शर्मा एवं बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन गोभक्त संगठन, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्ञापन में की गई मांग
1. अवैध पशु बाजार मेला बंद किया जाए 
2. गो तस्करी बंद हो
3. जिस थाना क्षेत्र में तस्करी होती है तो थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए 
4. एक से अधिक बार वाहन गो तस्करी करते पकड़े जाने पर राजसात के तहत कार्यवाही की जाए 
5. 1962 संजीवनी पशु एंबुलेंस को गोवंश के लिए ₹150 शुल्क से मुक्त रखा जाए 
6. खेत की मेड़ पर लगने वाले झटका मशीन पर प्रतिबंध लगाया जाए
7. गो तस्करी रोकने में बलिदान अंग विहीन होने पर गोभक्तों को गौ सेवक सम्मान दिया जाए एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए
8. गौशाला की भूमि आवंटन प्रक्रिया सरल कर तुरंत भूमि आवंटन की जाए
9. गौशाला को 5 हॉर्स पावर का विद्युत कनेक्शन मुक्त किया जाए
10. जन भागीदारी से गौशाला का निर्माण कार्य की अनुमति हो, स्वयंसेवी संस्थाओं को मनरेगा से मजदूर सेवक दिया जाए
11. गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त की जाए
12. प्रत्येक गोपालक जो घर में गौ माता की सेवा करता है, उसे प्रत्येक गाय के हिसाब से प्रतिमाह ₹1200 गोवंदन राशि दी जाए
13. पकड़े गए गोवंश के लिए उत्तराखंड गोवन संरक्षण अधिनियम 2007 के नियम लागू किए जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed