फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   hindu jagran manch opposed to udhayanidhi stalin indore

Indore News: सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले उदयनिधि की फोटो मंदिर की सीढ़ियों पर लगाई

Wed, 13 Sep 2023 08:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 13 Sep 2023 08:14 PM IST
सार

सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि के बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। हिंदू जागरण मंच ने कहा कि उदयनिधि ने हमारी भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए हमने मंदिर की सीढ़ियों पर उनका फोटो लगाया है।

विज्ञापन
hindu jagran manch opposed to udhayanidhi stalin indore
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वाले तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन udhayanidhi stalin का इंदौर में अनोखे तरीके से विरोध किया गया। हिंदू जागरण मंच hindu jagran manch ने एयरपोर्ट रोड स्थित बिजासन माता मंदिर की सीढ़ियों पर उदयनिधि की फोटो लगा दी। अब श्रद्धालु इस फोटो पर पैर रखकर चढ़ते-उतरते हैं।
विज्ञापन


सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि के बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। हिंदू जागरण मंच इंदौर के जिला संयोजक कन्नू मिश्रा ने कहा कि उदयनिधि ने हमारी भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए हमने मंदिर की सीढ़ियों पर उनका फोटो लगाया है। उदयनिधि स्टालिन ने जिस तरह से सनातन को लेकर टिप्पणी की है, उसके चलते उनका इस तरह से विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या कहा था उदयनिधि ने
उदयनिधि ने कुछ दिन पहले अपने बयान में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed