{"_id":"643d5d143b54bdb71b0fdcdb","slug":"himachal-s-youth-befriended-indore-s-girl-on-social-media-raped-and-also-cheated-two-lakhs-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore:सोशल मीडिया पर हिमाचल के युवक ने इंदौर की युवती से दोस्ती, रेप किया और दो लाख भी ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore:सोशल मीडिया पर हिमाचल के युवक ने इंदौर की युवती से दोस्ती, रेप किया और दो लाख भी ठगे
Mon, 17 Apr 2023 08:22 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 17 Apr 2023 08:22 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश निवासी युवक युवती से मिलने इंदौर आया और उसे एक होटल में बुलाया। युवती ने थाने में की शिकायत में कहा कि इस दौरान जगदीप ने उसके साथ रेप किया। बाद में युवती से बीमारी के नाम पर दो लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर की युवती के साथ सोशल मीडिय पर दोस्ती करने के बाद हिमाचल प्रदेश के युवक ने इंदौर आकर युवती के साथ रेप किया और बीमारी का बहाना बता कर दो लाख रुपये भी ठग लिए। जब युवती को पता चला कि युवक के दूसरी युवतियों के साथ भी संबंध है तो उसने पूछताछ की। इसके बाद युवक विवाद करने लगा और रुपये लौटाने में भी आनाकानी करता रहा।
विज्ञापन
युवती ने लसूड़िया थाने में हिमाचल प्रदेश निवासी जगदीप सिंह की खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और ठगी की केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लसूड़िया क्षेत्र निवासी युवती से युवक तीन साल से संपर्क में था। फेसबुक पर दोनो की पहचान हुई जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। पिछले साल वह युवती से मिलने इंदौर आया और उसे एक होटल में बुलाया। युवती ने थाने में की शिकायत में कहा कि इस दौरान जगदीप ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
बाद में युवती से बीमारी के नाम पर दो लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसने संपर्क कम कर दिया। युवती को सोशल मीडिया से ही पता चला कि जगदीप के अन्य युवतियों के साथ भी संबंध है। युवती ने इस बारे में पूछा तो उसने विवाद किया और पैसे भी नहीं लौटा रहा था।
