{"_id":"63ef73a62d91f6145c0e0708","slug":"haj-fraud-scam-indore-travel-agent-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज पर भेजने के लिए बनाई कंपनी, लाखों रुपए लेकर भागा, अब इंदौर पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज पर भेजने के लिए बनाई कंपनी, लाखों रुपए लेकर भागा, अब इंदौर पुलिस की गिरफ्त में
Fri, 17 Feb 2023 06:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:01 PM IST
सार
116 लोगोंं को ठगने वाले को इंदौर लाई पुलिस, सारंगपुर जेल में बंद था, अब यहां पर होगी पूछताछ
विज्ञापन
अब्दुल मलिक
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदन नगर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ठगी करने वाले को इंदौर लाई है। ठग ने करीब 116 लोगों से लाखों रुपए की ठगी की और इसके बाद फरार हो गया था। सारंगपुर पुलिस ने पांच माह पहले ही उसे जेल भेज दिया था। अब उसे इंदौर लाया गया है। उसने ठगी के लिए फर्जी ऑफिस भी बना रखे थे।
इस मामले में एसआई विशाल यादव ने बताया कि अब्दुल मलिक ने शहर के लोगों से 77 लाख रुपए से अधिक की ठगी की। वह लोगों को उमरा भेजने के नाम पर ठगता था। उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाए हैं। उसके खिलाफ जहूर अहमद ने सबसे पहले केस किया था जो राजस्थान का रहने वाला है। यह केस दर्ज होने के बाद से ही इंदौर की पुलिस उसे तलाश रही थी।
हज पर भेजने के लिए बनाई कंपनी, हर व्यक्ति से लिए तीन लाख
अब्दुल मलिक इतना शातिर था कि उसने हज के नाम पर लोगों को फंसाने के लिए बाकायदा कंपनी बनाई थी। अब्दुल ने 2020 में कंपनी बनाई और उसका नाम अल मलिक हज उमरा रखा। हज कराने के नाम पर हर व्यक्ति से तीन लाख छह हजार रुपए लिए। कोरोना काल में यात्रा पर प्रतिबंध लगा तो उसने सबको आश्वासन दिया कि जल्द ही यात्रा शुरू होगी और आपको भेज देंगे।
विज्ञापन
फोन उठाना भी कर दिए थे बंद
कोरोना खत्म होने के बाद लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह टालने लगा। कुछ दिन के बाद उसने लोगों के फोन उठाना बंद कर दिए और फिर भाग गया। इसके बाद लोगों ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवा दिया।