फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Grand Ram Navami Celebration in Indore, Temples Filled with Devotees

Indore News: रामनवमी पर इंदौर में भव्य उत्सव, मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Sun, 06 Apr 2025 07:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 06 Apr 2025 07:48 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में रामनवमी के अवसर पर शहर भर में भव्य उत्सव मनाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी, जहां घंटों तक पूजा अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Grand Ram Navami Celebration in Indore, Temples Filled with Devotees
मंदिरों में रामलला की आरती उतारी गई। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

आज शहर में रामनवमी के दिन हर जगह हर्षोल्लास का माहौल रहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्रकटोउत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही घर परिवार, मंदिरों, मठों और संस्थानों में घंटे-घड़ियाल और ढोल-नगाड़े गूंजने लगे। श्रद्धा भाव से महाआरतियां की गई। अलसुबह से ही शहर के मंदिरों में रामलला की प्रतिमा के अभिषेक अनुष्ठान कर नवीन वस्त्र धारण कराएं गए। गर्भगृह को फूलों से सजाया गया था। श्री राम जानकी मंदिर गोराकुंड, पंचकुइया स्थित श्री राम मंदिर, गीताभवन श्री राम दरबार, श्री राम मंदिर जूनी इंदौर, खातीपुरा श्रीराम मंदिर, श्रीराम मंदिर बड़ा गणपति, खजराना गणेश मंदिर श्री विद्या धाम अन्नपूर्णा मंदिर, श्रीराम मंदिर रघुवंशी कालोनी, लोकमान्य नगर मंदिर सहित अन्य देवालयों में राम जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा, दोपहर में हुई जन्मोत्सव आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। रामनवमी की तैयारियां शनिवार रात से मंदिरों में की जा रही थी। मंदिरों में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई जिसकी पूर्णाहुति आज सुबह की गई। 
विज्ञापन


जगह-जगह भंडारे 
शहर में राम जन्मोत्सव की तैयारियां पिछले कई दिनों से नजर आ रही थी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जहां भगवा पताकाएं सजी, वहीं आज रामनवमी के अवसर पर जगह जगह विभिन्न अनुष्ठान एवं भंडारे के आयोजन भी किए गए। अलसुबह से श्रद्धालु श्रीराम यात्रा भी निकाल रहे हैं, जिसमें बच्चे आकर्षक वेशभूषा में शामिल हुए, वहीं मातृशक्तियां भी भजन गाते हुए नजर आई। 
विज्ञापन


पंचकुईया से निकली श्री राम रथ यात्रा 
पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर आश्रम से परंपरागत श्रीराम रथ यात्रा शाम 4 बजे निकली। यात्रा में अयोध्या रामलला की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, साधु-संत के साथ सनातनी राम भक्तजन भी यात्रा में शामिल हुए, भजन मंडलियों ने प्रस्तुति दी। महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज ने बताया कि मोगरा सहित अनेक किस्मों के फूलों से सजे रथ पर रामलला सवार होकर भक्तों का दर्शन देने निकले। यात्रा मार्ग पर भगवा ध्वज लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हुए आयोजन 
इस्कॉन मंदिर में प्रभु श्री राम का नौका विहार आयोजित किया गया। आर्य समाज के द्वारा श्री राम यात्रा निकाली गई। रणजीत हनुमान मंदिर के शीश महल में श्री राम जन्मोत्सव के दर्शन हुए, वहीं दशहरा मैदान स्थित अवध लोक में रामायण नाटिका का मंचन किया गया। प्राचीन हंसदास मठ बड़ा गणपति पर अनुष्ठान हुए और बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार आयोजित किया गया। राजेन्द्रनगर श्री राम मंदिर में महिलाओं ने पालना गीतों की प्रस्तुतियां दी। श्री चैतन्य राम केन्द्र श्रीराम मंदिर कुशवाहा समाज ट्रस्ट के द्वारा श्री राम प्राण-प्रतिष्ठा की मूर्ति को नगर भ्रमण कराया गया।


सांई-राम पालकी यात्रा से शहर का मध्य क्षेत्र हुआ भक्ति मय
श्री केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक एवं मानव सेवा ट्रस्ट इन्दौर द्वारा रामनवमी पर्व पर बड़ा गणपति मंदिर से सुबह 6 बजे सांई राम पालकी यात्रा धूमधाम और श्रद्धा से निकाली गई। अलसुबह निकली बाबा की इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सांई भक्तों में उत्साह छाया रहा। राम दरबार व हनुमान भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन झांकियों में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed