फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   :Governor Mangubhai Patel said- Youth should dream big for building a new India

Indore News:राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा-नए भारत के निर्माण के लिए युवा बड़े सपने देखें

Sat, 25 Mar 2023 06:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 Mar 2023 06:03 PM IST
सार

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए युवा बड़े सपने देखे। विश्वविद्यालय बच्चों को अच्छे संस्कार भी दें ताकि युवा देश और समाज के खिलाफ काम न करे।

विज्ञापन
:Governor Mangubhai Patel said- Youth should dream big for building a new India
दीक्षांत समारोह मेें मौजूद विद्यार्थी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शनिवार को 71 विद्यार्थियों को गोल्ड,10 को सिल्वर मेडल दिए और 142 पीएचडी उपाधि दी गई। मालवीय पगड़ी,कुर्ता और जैकेट पहने विद्यार्थी मेडल लेने आए थे अौर उनके चेहरों पर सफलता की मीठी मुस्कान थी।

विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिए युवा बड़े सपने देखे। विश्वविद्यालय बच्चों को अच्छे संस्कार भी दें ताकि युवा देश और समाज के खिलाफ काम न करे। युवा देश की जड़ो से जुड़े रहे,क्योकि यह जड़े ही जीवन की संजीवनी है। खुद के कैरियर के साथ समाज का भी कैरियर बनाए। आपकी शिक्षा का लाभ देश और समाज को कैसे मिले। इसका चिंतन भी जरुरी है।

विज्ञापन

सांसद शंकर लालवानी ने समारोह में कहा कि आने वाला समय मे देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा, तब हमारा देश विश्व का नेतृत्व करेगा। उसमें देश के युवा वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। शिक्षित युवा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन टीजी सीताराम ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, अटल जी ने नारे में जय विज्ञान जोड़ा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जय अनुसंधान पर जोर दे रहे है। अब देश के विश्वविधायलय रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दे रहे है। यह आने वाले समय की जरुरत है। कुलपति ने रेणु जैन ने कहा कि शिक्षा जीवन का वो उज्जवल पक्ष है, जो जीवन को सफल बनाता है और भविष्य तय करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई। समारोह का संचालन कुलसचिव अजय वर्मा ने किया।

अंग्रेजी साहित्य में डीलिट की पहली उपाधि

दिक्षांत समारोह में 91 गोल्ड दिए गए। 66 गोल्ड लड़कियों को मिले। समारोह मेें अंग्रेजी विषय मेें डीलिट की डिग्री पाने वाली प्रिंयका पसारी को भी उपाधि दी गई। 1964 से शुरू हुए विश्व विद्यालय के 59 सालों के इतिहास में पहली बार इस विषय मेें किसी को उपाधि मिली।प्रियंका ने कहा कि पीएचडी के बाद मेरा सपना था कि मैं डीलिट करूं। मुझे खुशी है कि अंग्रेजी साहित्य में डीलिट पाने वाली पहली शोधार्थी बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed