फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   gold smuggling indore up airport

Indore News: 61 लाख रुपए का सोना पिघलाकर पेस्ट में बदला, एयरपोर्ट पर पकड़ाया उप्र का तस्कर

Sat, 11 Nov 2023 01:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 11 Nov 2023 01:45 PM IST
सार

उप्र के आरोपी को इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया, 111 ग्राम सोना मिला। तीन हजार से ज्यादा विदेशी सिगरेट भी मिलीं। 
 

विज्ञापन
gold smuggling indore up airport
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दुबई से आए एक यात्री को इंदौर एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। कस्टम विभाग को उसके पास से 61 लाख रुपए सोना मिला है। कुल 111 ग्राम सोना जप्त किया गया है। जांच अधिकारियों को उसके पास तीन हजार से ज्यादा विदेशी सिगरेट भी मिली हैं। इन सिगरेट को बगैर टैक्स चुकाए देश में लाया गया था। यह यात्री इतना शातिर था कि इसने कस्टम विभाग को चकमा देने के लिए गोल्ड को पेस्ट में बदल दिया था। कस्टम विभाग ने अभी इसे हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। इसके पास सोने और सिगरेट के कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


घबराने की वजह से पकड़ाया
दुबई से इंदौर के बीच हर गुरुवार सीधी फ्लाइट चलती है। गुरुवार को जब यह फ्लाइट इंदौर पहुंची तो एक यात्री घबरा रहा था। वह हड़बड़ाहट में एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। उसके व्यवहार की वजह से जांच अधिकारियों को शक हुआ और उसे पकड़ा। बाद में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है। इसके बाद जांच अधिकारियों के द्वारा लगेज की तलाशी ली गई। अधिकारियों को उसके लगेज में सोने का पेस्ट और विदेशी सिगरेट मिली। इस पर जांच अधिकारियों के शक की पुष्टि हो गई। इसके बाद जब अधिकारियों ने उससे इन सब चीजों के कागज मांगे तो वह दे नहीं सका। इस यात्री के पास से इंडोनेशिया की बनी हुई कुल 3840 सिगरेट भी मिली हैं। कस्टम डिपार्टमेंट कोशिश कर रहा है कि यात्री से पूछताछ के जरिए तस्करी के रैकेट की तह तक जाया जा सके।
विज्ञापन


तस्करी का नया तरीका 
हाल ही के दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की तस्करी के नित नए तरीके सामने आ रहे हैं। कई तस्कर समूह गोल्ड को पिघला कर पेस्ट बना देते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। आरोपी के पास से बरामद किया गया सोना बड़ी सफाई के साथ पहले पिघलाया गया और फिर उसका पेस्ट बनाकर प्लास्टिक के पाउच में भरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed