{"_id":"65735057e0e1ef9ef2026ea6","slug":"gold-smuggling-dubai-to-indore-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 19 लाख का सोना, दुबई से आया तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 19 लाख का सोना, दुबई से आया तस्कर गिरफ्तार
Fri, 08 Dec 2023 10:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:50 PM IST
सार
अंगूठी, पेन और ब्रेसलेट में छुपाकर लाया था सोना, एयरपोर्ट पर पुलिस को शक हुआ और जांच की तो तस्करी का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
पेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसी कई चीजों में सोना छुपाकर लाया गया था
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दुबई से आई फ्लाइट से जब तस्कर उतरा तो पुलिस को उस पर शक हुआ। उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह दुबई से तस्करी कर सोना यहां पर लाया है। शुरुआती जांच के बाद जब सुरक्षकर्मियों ने उसका सामान चेक किया तो वे भी चौंक गए। उसके पास मौजूद पेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसी कई चीजों में सोना छुपाकर लाया गया था। पुलिस ने तस्कर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार पकड़ा रहे तस्कर
इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर तस्कर लगातार पकड़ा रहे हैं। दुबई से आने वाले कई तस्कर पकड़ाए जा चुके हैं जो सोने को अलग अलग तरीके से छुपाकर लाते हैं। अभी तक पकड़ाए कई तस्कर तो सोने को पिघलाकर उसे नया रूप देकर भी यहां लाए हैं।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार पकड़ा रहे तस्कर
इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर तस्कर लगातार पकड़ा रहे हैं। दुबई से आने वाले कई तस्कर पकड़ाए जा चुके हैं जो सोने को अलग अलग तरीके से छुपाकर लाते हैं। अभी तक पकड़ाए कई तस्कर तो सोने को पिघलाकर उसे नया रूप देकर भी यहां लाए हैं।
विज्ञापन
