{"_id":"630ce3aa2e940b093d4ab2e9","slug":"global-investor-summit-on-january-10-and-11-in-indore-many-industrialists-will-attend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: इंदौर में 10 और 11 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर समिट, कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: इंदौर में 10 और 11 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर समिट, कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल
Mon, 29 Aug 2022 09:35 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:35 PM IST
सार
इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन किया जाना तय किया गया है। अगले साल 10 और 11 जनवरी को इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी सीएम शिवराज ने ट्वीट के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
इंदौर में 10 और 11 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मुख्यमंत्री के सपनों के शहर इंदौर में ग्लोबल इंवेस्टर समिट का आयोजन किया जाना तय किया गया है। अगले साल 10 और 11 जनवरी को इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी सीएम शिवराज ने ट्वीट के माध्यम से दी है। इस समिट में देश विदेश के कई दिग्गज उद्योगपतियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि सीएम ने इसे लेकर कहा है कि मैं अत्यधिक आनंद के साथ आपसे यह साझा करना चाहता हूं कि इस बार इंदौर में हम 10 और 11 जनवरी, 2023 को इंवेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन करेंगे। मध्य प्रदेश भारत के विकास का केंद्र है। मैं इंडस्ट्रीड के लीडर्स, एनआरआई और ग्लोबल इंवेस्टर्स के स्वागत के लिए तत्पर हूं।

सीएम मंत्रालय में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम मंत्रालय में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा है कि आत्म-निर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए विकसित रोडमेप में निर्धारित सभी गतिविधियों का क्रियान्वयन समय-सीमा निर्धारित कर सुनिश्चित करें। प्रदेश में निवेश को आकर्षित करने के लिए विश्व के विभिन्न देशों में पदस्थ भारत के राजदूतों से सम्पर्क कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं से विभिन्न देशों के निवेशकों को अवगत कराया जाए। साथ ही प्रदेश से विभिन्न देशों में भेजी जा सकने वाली सामग्री को भी प्रोत्साहित किया जाए।
सीएम शिवराज ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भी विदेशों में प्रदेश की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके लिए विदेश मंत्रालय का सहयोग भी लिया जाए। जो सामग्री मध्यप्रदेश में उत्पादित हो रही है, उसकी प्रोसेसिंग प्रदेश में हो, यह सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता से कार्यवाही की जाए। कृषि, उद्यानिकी उत्पादों और खनिज उत्पादों की प्रोसेसिंग की यूनिट लगाने और आवश्यक श्रेष्ठम प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। साथ ही आयात प्रतिस्थापन में देश, विदेश के साथ अन्य प्रदेश से आ रही सामग्री की एसेम्बलिंग के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाए। सीएम शिवराज ने कहा कि वे प्रदेश में रक्षा उपकरणों के उद्योग की स्थापना के लिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करेंगे।