फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Glass of MLA's car broke in Indore, thieves stole laptop

Indore Crime: इंदौर में विधायक की गाड़ी का कांच फोड़ा, लैपटॅाप चुराकर ले गए चोर

Fri, 02 Dec 2022 05:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 02 Dec 2022 05:13 PM IST
सार


इंदौर में एक कांग्रेस विधायक की मर्सिडीज गाड़ी से बदमाश लैपटॅाप चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लैपटॅाप चुराने के लिए 
बदमाशों ने कार के कांच फोड़ दिए,हालांकि गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Glass of MLA's car broke in Indore, thieves stole laptop
विधायक की कार, जिसमें से चोरी हुआ लैपटॅाप - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय शुक्ला रोज अपना वाहन बाणगंगा के एक परिसर में पार्क करते थे। कार में लैपटाॅप रखा हुआ  था। उसके कांच भी बंद थे। किसी ने रात को कार के शीशे तोड़कर लैैपटॅाप चुरा लिया। विधायक के ड्रायवर मोहम्मद खान ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विधायक संजय शुक्ला ने क्षेत्र में कुछ दिनों पहले पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराई थी। इस दौरान कई बार मिश्रा ने भी इस कार का उपयोग किया। कथा के अलावा शुुक्ला भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रहे बाणगंगा क्षेेत्र में यात्रा को लेकर तैयारियां की थी। तब उनके समर्थकों का निगमकर्मियों से बैनर हटाने को लेकर विवाद भी हुआ था। विधायक के स्टॅाफ नेे बताया कि लैपटॅाप में महत्वपूर्ण डेेटा नहीं था। जहां वाहन पार्क किया गया था। उसके अासपास सुरक्षा दीवार भी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आसपास लगे कैमरों से फुटेज भी खंगाले जा रहे है, ताकि चोर का सुराग मिल सके। अपसरों को आशंका है कि किसी बदमाश परिचित हो सकते है, तभी परिसर में आकर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने परिसर में काम करने और रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed