फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   girls kidnapping child trafficking iim study indore news

Indore News: 13 से 17 साल की लड़कियां क्यों हो रहीं गायब, पुलिस और आईआईएम की स्टडी में चौंकाने वाला कारण

Sat, 03 Feb 2024 09:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 03 Feb 2024 09:16 PM IST
सार

घर से गायब होने वाली हर दूसरी लड़की अब वापस घर नहीं लौटना चाहती। जहां अर्बन और स्लम एरिया एक साथ वहां होती हैं अधिकतर घटनाएं। 
 

विज्ञापन
girls kidnapping child trafficking iim study indore news
कमिश्नर कार्यालय में आज यह स्टडी रिपोर्ट जारी की गई। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में हर साल घरों से गायब होने वाली लड़कियों पर आईआईएम की रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर पुलिस और आईआईएम के प्रयासों से तैयार की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कम उम्र की लड़कियां किडनैपिंग या बाहरी चकाचौंध से प्रभावित नहीं हो रही हैं बल्कि अधिकतर मामलों में मुख्य कारण परिवार में होने वाली रोक-टोक, झगड़े और समस्याएं हैं। इस स्टडी में 5 साल का डेटा का एनालिसिस किया गया है। 
विज्ञापन


इंदौर पुलिस और आईआईएम इंदौर के बीच 5 जुलाई 2023 को यह एमओयू हुआ था। जिसके तहत आईआईएम ने घर से गुम या गायब होने वाले बालक/बालिकाओं के केस की रिसर्च की। इसके साथ इसमें कुछ समाधान भी बताए गए। शनिवार को आईआईएम ने 6 महीने की स्टडी के बाद अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन


13 से 17 साल की लड़कियां हो रही हैं गायब
आईआईएम के डायरेक्टर हिमांशु राय ने बताया कि स्टडी में पता चला है कि गुमशुदगी वाले बच्चों में 13 से 17 साल की लड़कियां सबसे ज्यादा होती है। इसमें हमें इंदौर के कई क्षेत्र भी पता चले हैं जहां से लड़कियां ज्यादा गायब होती हैं। इनमें चंदन नगर, आजाद नगर, लसूड़िया, द्वारकापुरी और भंवरकुआं शामिल हैं। यह सभी वह क्षेत्र हैं जिनके आसपास अर्बन स्लम एरिया है। जो बच्चे गुम होते हैं उनमें 75 प्रतिशत लड़कियां होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस नहीं लौटना चाहती लड़कियां
रिपोर्ट यह भी कहती है कि घर से गायब होने वाली हर दूसरी लड़की अब वापस घर नहीं लौटना चाहतीं। उन्हें ये भी लगता है कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। लड़कियां जिन लड़कों के साथ जाती हैं उनमें से अधिकतर लड़कों की उम्र 18 से 23 साल है। इनमें भी ज्यादातर मामलों में लड़के इन लड़कियों के परिचित, रिश्तेदार या आस पड़ोस के रहने वाले ही होते हैं। रिसर्च के दौरान 70 से ज्यादा केस को देखा गया। इनमें सभी पक्षों के इंटरव्यू लिए गए। 50 सवालों के जवाब अलग अलग लोगों से लिए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed