फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Girl forced to have relation with boy

Pocso Act: 19 साल की युवती ने 15 वर्षीय लड़के से जबरदस्ती संबंध बनाए, जज बोले- हर बार पुरुष ही दोषी नहीं होते

Thu, 16 Mar 2023 02:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 16 Mar 2023 02:28 PM IST
सार

- विशेष न्यायालय ने पाक्सो एक्ट में युवती को सुनाई सजा, कहा- जरूरी नहीं हमेशा पुरुष ही दोषी हो 
 

विज्ञापन
Girl forced to have relation with boy
इंदौर में एक युवती ने नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक युवती ने नाबालिग लड़के का अपहरण कर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इस मामले में विशेष न्यायालय ने युवती को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने पीडि़त किशोर को 50 हजार रुपए प्रतिकर राशि के रूप में दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है। मामला बाणगंगा पुलिस थाने का है। युवती की उम्र 19 वर्ष और लडक़े की 15 वर्ष है। पास्को एक्ट के तहत यह सजा सुनाई गई है। इस फैसले में न्यायालय ने यह भी कहा है कि पास्को एक्ट में महिला भी दोषी हो सकती है, जरूरी नहीं कि हमेशा पुरुष ही दोषी हो। मामला 2018 का है। 5 नवंबर को बाणगंगा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई की 3 नवंबर 2018 की रात करीब 8 बजे उसका 15 वर्षीय पुत्र खीर के लिए दूध लेने गया था लेकिन लौटा ही नहीं। आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला ने बताया कि वह चूड़ी बनाने का काम करती है। बालक की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और बालक को तलाशना शुरू कर दिया। पुलिस को जब बालक मिला तो उसने पूरी जानकारी दी। 
विज्ञापन


युवती ने मोबाइल छीन लिया ताकि घर पर बात न कर सके
बालक ने बताया कि राजस्थान निवासी 19 वर्षीय युवती उसे घूमने चलने का बोलकर अपने साथ गुजरात ले गई थी। वहां युवती ने उसे कई बार शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। किशोर ने पुलिस को यह भी बताया कि युवती ने मेरा फोन भी अपने पास रख लिया था ताकि मैं माता-पिता से बात न कर सकूं। इस दौरान पैसे के लिए उसने टाइल्स फैक्ट्री में काम भी किया। यह काम भी उसे युवती ने ही दिलाया। 
विज्ञापन


जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने आरोपिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। विशेष न्यायालय ने प्रकरण में फैसला सुनाते हुए आरोपिता को पाक्सो एक्ट में 10 वर्ष कठोर कारावास और तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। कोर्ट ने फैसले में कहा है कि यह जरूरी नहीं है कि पाक्सो एक्ट में हमेशा सिर्फ पुरुष ही दोषी हो। एक महिला को भी पाक्सो एक्ट के तहत दंडित किया जा सकता है। कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीडि़त लड़के को 50 हजार रुपए प्रतिकर राशि के रूप में दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed