फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Class 9 student writes a book on the environment; the book wins an award.

इंदौर : नौवीं कक्षा की छात्रा ने लिख दी पर्यावरण पर किताब, कविता संग्रह को मिला अवार्ड

Wed, 02 Sep 2026 05:01 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 02 Sep 2026 05:01 PM IST
सार

 इंदौर की कक्षा नौवीं की छात्रा सानिका शर्मा ने पर्यावरण पर आधारित कविता संग्रह व्हिस्पर ऑफ वंडर प्रकाशित कर साहित्य की दुनिया में कदम रखा है। पुस्तक में प्रकृति, पेड़-पौधों और पर्यावरण के प्रति संवेदनाओं को कविताओं के जरिए अभिव्यक्त किया गया है।

विज्ञापन
Indore: Class 9 student writes a book on the environment; the book wins an award.
किताब का विमोचन - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में कक्षा नौवीं की छात्रा सानिका एस. शर्मा ने पर्यावरण पर कविता संग्रह की एक किताब प्रकाशित की है, जिसका विमोचन मंगलवार को हुआ। व्हिस्पर ऑफ वंडर नाम की इस किताब को बुकलिफ प्रकाशन ने छापा है। इतनी कम उम्र में किताब लिखने को लेकर सानिका ने कहा कि इस किताब को प्रकाशित करने की प्रेरणा उन्हें ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से मिली। इस अभियान ने पर्यावरण को संवेदनाओं से जोड़ा है। उनकी इस पुस्तक को एमिली डिकिंसन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन



सानिका ने अपनी किताब में प्रकृति, भावनाओं और प्रकृति की छोटी-छोटी खूबसूरत जीतों को शब्दों में अभिव्यक्त किया है। बीज से लेकर जड़, तने, शाखा, पत्ते, फूल और फलों तक की जीवन यात्रा उन्होंने कविताओं में कही है। सानिका ने प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण से जुड़ाव का संदेश दिया है।
विज्ञापन



कम उम्र में अपनी कविताओं को पुस्तक का रूप देने वाली सानिका का कहना है कि व्यस्त जीवन में लोग अक्सर अपने आसपास मौजूद छोटी-छोटी खूबसूरत चीजों को देखना भूल जाते हैं। मैंने कोशिश की है कि मेरी कविताएं पाठकों को कुछ पल रुककर प्रकृति और अपने आसपास की दुनिया को महसूस करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



सानिका को साहित्यिक विरासत अपने परिवार से भी मिली है। उनके परनाना नटवरलाल स्नेही कवि रहे हैं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने ‘गांधी मानस’ किताब लिखी थी। सानिका के पिता सिद्धार्थ शर्मा इंजीनियर हैं, जबकि मां पूनम शर्मा उद्यमी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed