{"_id":"63c7cca629af24528e119a97","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-in-message-police-registered-case-in-indore-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पत्नी को मैसेज में दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पत्नी को मैसेज में दिया तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 18 Jan 2023 04:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 18 Jan 2023 04:10 PM IST
सार
आरोपी ने फ़ोन पर पत्नी को तीन बार तलाक कहा और फिर मैसेज में भी तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था.
विज्ञापन
मामला इंदौर का है।
- फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में तीन तलाक के मामले में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है. आरोपी ने फ़ोन पर पत्नी को तीन बार तलाक कहा और फिर मैसेज में भी तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था. उनकी शादी एक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी.
मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है. आरोपी पर मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हबीब कालोनी निवासी निलोफर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इमरान निवासी अरावली अजमेर ने उसे फंसाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि इमरान से नवंबर 2020 में मुस्लिम रिवाजों से शादी हुई थी। शादी के बाद ही वह विवाद करने लगा था। बात ज्यादा बढ़ी तो आरोपी ने 29 जनवरी को उसे फोन पर ही तलाक दे दिया। उसने कहा कि अब वह उसका पति नहीं रहा। इसके बाद उसने मैसेज में भी तीन बार तलाक लिखकर भेज दिया. इसके बाद उसके पास पुलिस शिकायत के अलावा कोई चारा नहीं बचा था. निलोफर मंगलवार को थाने गई और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।