{"_id":"62ebe28d799e0e294d265c0f","slug":"gang-rape-with-a-woman-from-ujjain-in-indore-allegations-against-the-lover-s-father-and-his-two-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: उज्जैन की महिला के साथ इंदौर में गैंग रेप, प्रेमी के पिता और उसके दो दोस्तों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: उज्जैन की महिला के साथ इंदौर में गैंग रेप, प्रेमी के पिता और उसके दो दोस्तों पर लगाए आरोप
Thu, 04 Aug 2022 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:46 PM IST
सार
इंदौर में उज्जैन की एक विवाहता से गैंगरेप हुआ है। महिला ने प्रेमी के पिता सहित तीन लोगों पर केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक विवाहता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के प्रेमी के पिता सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो साल पहले महिला प्रेमी पर भी रेप केस दर्ज करवा चुकी थी, शादी की बात पर समझौता हुआ था।
इंदौर के भंवरकुआं थाने के टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि महिला उज्जैन की रहने वाली है। 33 वर्षीय महिला पहले से शादीशुदा है। वह ऑनलाइन कपड़ों का बिजनेस करती है। वह इंदौर के योगेश शर्मा नामक युवक से प्रेम करती है। महिला ने दो साल पहले 2020 में योगेश के खिलाफ अपहरण, मारपीट और रेप का केस दर्ज कराया था। हालांकि बाद में कोर्ट में इस बात पर समझौता हुआ था कि दोनों शादी कर रहे हैं।
पीड़ित महिला ने भंवरकुआं पुलिस को बताया कि वह 26 जून को इंदौर आई थी। उसके प्रेमी योगेश शर्मा ने उसे मोबाइल देने की बात कहकर भंवरकुआं इलाके में बुलाया था। लंबा इंतजार कराने के बाद योगेश मिलने पहुंचा तो दोनों में मोबाइल की बात पर विवाद हो गया। योगेश ने पुलिस को बुलवा लिया। रात 12 बजे तक थाने में योगेश ने शिकायती आवेदन दिया। इसके बाद वह थाने से घर जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि वह 12 बजे जब बस स्टैंड जाने के लिए निकली तो पीछे से योगेश के पिता नंदकिशोर बैरागी मिले। उनके साथ कौशल संजय शर्मा भी था। उन्होंने रोका और बात की। कहा कि वे योगेश को समझाएंगे। साथ ही उसे बाइक पर बैठाकर बस स्टैंड छोड़ने की बात कही। रास्ते में कोई मनीष भी वहां आ गया। योगेश का पिता बाथरूम करने का कहकर वहां से चला गया। उसके बाद मनीष और कौशल ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान योगेश के पिता नंदकिशोर न मेरे हाथ पकड़ रखे थे।
शोर-शराबे के बाद तीनों वहां से भाग गए। महिला जैसे-तैसे साढ़े पांच बजे बस स्टैंड पहुंची। साढ़े सात बजे उज्जैन के नीलगंगा थाने पहुंचकर सारी जानकारी दी, पर पुलिस ने इंदौर का मामला होने क कहकर वहीं रिपोर्ट लिखाने का कहा। महिला ने भंवरकुआ थाने में मनीष और कौशल पर रेप करने का और प्रेमी योगेश के पिता नंदकिशोर पर रेप की कोशिश का आरोप लगाकर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।