फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   g20 Roadmap made to decide the policy of the world on the interests of employment and employees

G20: रोजगार और कर्मचारियों के हितों पर दुनिया की नीति तय करने के लिए बना रोडमैप

Thu, 20 Jul 2023 12:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 20 Jul 2023 12:32 PM IST
सार

जी 20 के दूसरे दिन हुआ फाइनल डिस्कशन, शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे संबोधित
 

विज्ञापन
g20 Roadmap made to decide the policy of the world on the interests of employment and employees
अतिथियों का स्वागत करते सांसद - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में आयोजित जी 20 समिट के दूसरे दिन फाइनल डिस्कशन हुआ। इसमें रोडमैप बना कि किस तरह से दुनियाभर के देशों में रोजगार और कर्मचारियों के हितों को लेकर नीतियां बनना चाहिए। इससे पहले गुरुवार को सुबह सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसी सिलावट ने विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। अब अंतिम दिन 21 जुलाई को सभी विदेशियों को 56 दुकान ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


शाम के सत्र में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
गुरुवार को शाम के सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। वे यहां पर दो दिन चले मंथन के सार को बताएंगे। यह कार्यक्रम होटल शेरेटन में रखा गया है। शाम के सत्र में यहां पर डिनर के साथ लोक कलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन


56 दुकान पर की गई विशेष तैयारियां
अंतिम दिन 21 जुलाई को 56 दुकान (फूड स्ट्रीट) पर डिनर रखा गया है। यहां विदेशी मेहमानों के लिए 56 दुकान की फेमस व स्वादिष्ट डिशेज के साथ इंदौर की एक फाइव स्टार होटल का भोजन भी रहेगा। बारिश के चलते मेहमानों के लिए वाटरफ्रूफ डोम रहेगा। इसमें उनके अलावा किसी की भी इंट्री नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहमानों के लिए लजीज डिशेज 
पावभाजी, भुट्टे का कीस, पनीर टिक्का, जॉनी हॉट डॉग का वेज बर्गर, गुलाब जामुन, रस मलाई, कुल्फी व शिकंजी, अफगानिस्तान चिकन टिक्का, मटन गलोटी कबाब, अजवाइन फिश टिक्का, ऑलिव स्टफ्ड बेबी नॉन, उल्टा तवा पराठा, बेबी लच्छा पराठा विथ दाल मखाना। 


डिश में क्या क्या उपयोग किया सब जानकारी मिलेगी
मेन्यू में हर डिश की जानकारी शॉर्ट में देने के साथ क्यूआर कोड दिया गया है। इसे स्कैन करते ही संबंधित डिश की पूरी जानकारी सामने होगी। यानी उसमें कौन-कौन से खाद्य सामग्री का उपयोग किया गया है। उसे किस तरह से बनाया गया है। इसके लिए कौन सी प्रोसेस अपनाई गई है और कौन से तेल का उपयोग किया गया है, इनके सहित सभी जानकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed