फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   From officers to common people took to the streets with brooms in the cleanest city of the country.

Indore: देश के सबसे साफ शहर में झाडू लेकर सड़क पर उतरे अफसरों से लेकर आम आदमी

Sun, 01 Oct 2023 06:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 01 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

कलेक्टर कार्यालय में सफाई से पहले अफसरों ने ग्लोबस पहने और पार्किंग, लाॅन सहित उन हिस्सों में सफाई की, जहां आम दिनों में सफाई नहीं होती। कलेक्टर ने परिसर की नालियों से पड़े कचरे को एकत्र किया।

विज्ञापन
From officers to common people took to the streets with brooms in the cleanest city of the country.
कलेक्टर ने भी की सफाई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

गांधी जयंती के एक दिन पहले इंदौरवासियों ने श्रमदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के अलावा जनप्रतिनिधि और अफसर भी सड़कों पर झाडू लेकर उतरे।

विज्ञापन


कलेक्टर इलैया राजा टी ने सूखी नाली में उतरकर कचरा निकाला तो मेयर पुष्य मित्र भार्गव केट रोड को झाडू से साफ किया। शहर में राजवाड़ा, कृष्णपुरा, मालवा मिल, विजय नगर सहित कई इलाकों में सामूहिक सफाई हुई। इंदौर में सितंबर माह में भी वाल्मिक समाज के त्योहार के समय सफाईकर्मियों के अवकाश के दौरान शहरवासियों ने सफाई व्यवस्था संभाली थी।

विज्ञापन

इंदौर देशभर में सफाई में नंबर वन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा के संकल्प को शहरवासियों ने आत्मसात किया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव राजा रमन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के साथ सफाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने अलग-अलग पांच तरीकों से होने वाले कचरा संग्रहण के बारे में भी रहवासियों को समझाया। लोगों ने अपने घर का ई वेस्ट भी उन्हे सौंपा। इस मौके पर मेयर ने कहा कि इंदौर शहर सफाई के मामले में जागरुक है। स्वच्छता अब इंदौर के संस्कारों का हिस्सा है। शहरवासियों को मिलकर सफाई के सरताज का सिलसिला बरकरार रखना है।

कलेक्टर कार्यालय में सफाई से पहले अफसरों ने ग्लोबस पहने और पार्किंग, लाॅन सहित उन हिस्सों में सफाई की, जहां आम दिनों में सफाई नहीं होती। कलेक्टर ने परिसर की नालियों से पड़े कचरे को एकत्र किया। निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने भी निगम अफसरों के साथ नगर निगम परिसर की सफाई की। इसके अलावा अफसरों ने कर्मचारियों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाय।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed