फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Former MP Kalyan Jain entered Rajwada with a bicycle

Indore: सायकिल लेकर घुस गए थे राजवाड़ा के भीतर पूर्व सांसद कल्याण जैन

Thu, 13 Jul 2023 12:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Jul 2023 12:29 PM IST
सार

वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग कहते है कि कल्याण जैन मध्य प्रदेश की राजनीतिक विरासत थे, लेकिन उन्हें जैैसा सम्मान मिलना चाहिए था, वैसा नहीं मिला। वे जिस पीढ़ी के नेता थे और जो उनके आदर्श थे, वे अब राजनीति में नजर नहीं आते।

विज्ञापन
Former MP Kalyan Jain entered Rajwada with a bicycle
पूर्व सांसद कल्याण जैन का निधन। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन का गुरुवार को निधन हो गय । वे लंबे समय से बीमार थे। जैन की अंत्येष्ठी गुरुवार शाम को पंचकुईया मुक्तीधाम में होगी। उनके निधन पर शहर के अनेक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन

जैन की गिनती ईमानदार और जुझारू नेता केे रुप में होती थी। उन्होंने कई आंदोलन किए और जेल भी गए। उनका एक आंदोलन बड़ा चर्चित हुआ था। तब वे सायकिल लेकर राजवाड़ा के भीतर घुस गए थेे।

विज्ञापन

आजादी के बाद राजवाड़ा के भीतर कुछ सरकारी दफ्तर संचालित होते थे, लेकिन तब सायकिल चलाकर राजवाड़ा के भीतर नहीं घुस सकते थे। दरअसल होलकरशासन काल के समय यह प्रतिबंध लगा था, जो आजादी के बाद भी जारी था। इस सांमती सोच केे खिलाफ कल्याण जैन ने आंदोलन छेड़ा और सैकड़ों कार्यकर्ताअेां के साथ वे सायकिल पर सवार होकर राजवाडा के भीतर घुस गए थेे। कल्याण जैन के मित्र निशिकांत गुप्ते बताते है कि वे जिंदादिल व्यकि्त थे। वेे केंद्र की राजनीतिक में सक्रिय थे, लेकिन शहर से भी बड़ा प्रेम करते थे। उन्होंने हाथ ठेला चलाने वालों के लिए भी आंदोलन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक विरासत थे जैन

वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग कहते है कि कल्याण जैन मध्य प्रदेश की राजनीतिक विरासत थे, लेकिन उन्हें जैैसा सम्मान मिलना चाहिए था, वैसा नहीं मिला। वे जिस पीढ़ी के नेता थे और जो उनके आदर्श थे, वे अब राजनीति में नजर नहीं आते। आपातकाल के समय जब हम दिल्ली में इंडियन एक्सप्रेस के दफ्तर के नीचे आंदोलन करते थे, तब वे हमसे मिलने वहां आते थे। उनके जैसे राजनीतिज्ञ की कभी खलेगी।

विचारधारा को कभी नहीं छोड़ा

भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन कहते है कि अब तो देश में आयाराम गयाराम की राजनीति महत्व रखती है। पूर्व सांसद कल्याण जैन को कई राजनीतिक दलों के आफर आए, लेकिन उन्होंने समाजवादी पार्टी को कभी नहीं छोड़ा। वे विचारधारा को सर्वोपरी मानते थे। उन्होंने अंग्रेजी भाषा के खिलाफ आंदोलन छेेड़ा था। तब मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में था, लेकिन उनके आंदोलन से जुड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed