फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Former MLA's relative pulled revolver, scavengers who came to pick up garbage ran away

Indore News: पूर्व विधायक के रिश्तेदार ने तानी रिवाल्वर, कचरा उठाने आए सफाईकर्मी भागे

Mon, 17 Apr 2023 11:42 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Apr 2023 11:42 AM IST
सार

शहर में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग किया जाता है इसी बात पर विवाद हुआ। इस पर महेश पटेल ने सफाईकर्मी पर रिवाल्वर तान दी और अपशब्द कहने लगा।

विज्ञापन
Former MLA's relative pulled revolver, scavengers who came to pick up garbage ran away
तानी बंदूक - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

स्वच्छ शहर इंदौर में सफाईकर्मियों पर रिवाल्वरतान दी गई। पुलिस ने केस भी दर्ज नहीं किया और निगम ने भी इस पर आपत्ती नहीं ली। घटना स्कीम 103 के मंगल विहार कालोनी की है। पेट्रोल पंप संचालक महेश पटेल के घर सफाईकर्मी पहुंचे। इस दौरान निगमकर्मी का पटेल की पत्नी से विवाद हो गया। शहर में गीला-सूखा कचरा अलग-अलग किया जाता है इसी बात पर विवाद हुआ। इस पर महेश पटेल ने सफाईकर्मी पर रिवाल्वर तान दी और अपशब्द कहने लगा। इसके बाद निगमकर्मी वहां से भाग गए। बाद में मामले की जानकारी निगम के अधिकारियों, पुलिस और स्थानीय पार्षद को भी दी गई। हालांकि केस दर्ज नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। पटेल पूर्व विधायक मनोज पटेल का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कचरा अलग करने की बात पर होता रहता है विवाद
गीला-सूखा कचरा अलग-अलग करने की बात को लेकर निगमकर्मियों से विवाद की घटना इसके पहले भी हो चुकी है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन काम में लगे कर्मचारियों का कहना है कि कई इलाकों में लोग गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं करते हुए मिक्स कर देते हैं। हम इस बारे में कई बार समझाइश देते हैं लेकिन लोग नहीं मानते। जब हम उन्हें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करने को कहते हैं तो वे विवाद करने लगते हैं। हमें अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश हैं कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग ही लेना है। कई बार तो हमें खुद ही कचरा अलग-अलग करना पड़ता है।
विज्ञापन


निगमकर्मियों पर हमले कई बार हुए
इससे पहले विधायक आकाश विजयवर्गीय का बल्ला कांड भी बहुत चर्चित रहा था। उन्होंने निगमकर्मियों पर बल्ला उठा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed