{"_id":"6412b5fd5e834a6c0807703a","slug":"former-minister-ranjana-baghel-anand-rai-jayas-facebook-post-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: 'घर आकर जूते मारूंगी': पूर्व मंत्री की धमकी, पीछे के गेट से भागे व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: 'घर आकर जूते मारूंगी': पूर्व मंत्री की धमकी, पीछे के गेट से भागे व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर
Thu, 16 Mar 2023 01:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:58 PM IST
सार
व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय की फेसबुक पोस्ट पर भडक़ीं
विज्ञापन
पोस्ट के बाद डॉक्टर आनंद राय के घर गुस्से में पहुंची रंजना बघेल
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र में विधानसभा चुनाव आते ही राजनीतिक उठापटक तेज हो गई है। व्यापमं घोटाले में व्हिसल ब्लोअर और इंदौर के डॉ. आनंद राय की एक पोस्ट से बुधवार को बवाल हो गया। आनंद ने फेसबुक अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रंजना बघेल चुनाव में जयस का साथ देंगी। इस पोस्ट पर रंजना बघेल नाराज हो गई। पहले उन्होंने गुस्से में वीडियो जारी कर कहा कि आनंद राय को घर आकर जूते मारूंगी और इसके बाद रात में ही वो आनंद राय के इंदौर स्थित घर पर पहुंच गईं। रंजना के आते ही आनंद वहां से भाग गए। रंजना ने घर पर मौजूद आनंद राय की पत्नी से कहा कि आप गेट खोलिए मुझे बात करनी है। मैंने अभी आपके पति आनंद राय को पीछे की ओर से भागते हुए देखा है। उनसे कहिए फर्जी खबरें न चलाएं। आप उन्हें अच्छे से यह बात समझा दें। रंजना ने कहा कि यह वीडियो दो साल पुराना है। इस मामले में अब वे इंदौर में एसपी से भी मुलाकात कर शिकायत करने वाली हैं। वहीं अमर उजाला ने आनंद राय से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।
आनंद ने लिखा इस बार जयस का साथ देंगी रंजना बघेल
वीडियो में रंजना बघेल जयस नेता और विधायक डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहना रही हैं। उनके साथ भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे और बदनावर के सिंधिया गुट के नेता दिनेश ग्रेवाल भी हैं। आनंद ने वीडियो के साथ लिखा कि अगले चुनाव में कुक्षी-मनावर सीट पर साझा रणनीति बनी। रंजना बघेल जयस संगठन का साथ देंगी। मनावर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी साथ होंगे। सोफे पर बदनावर के सिंधिया गुट के भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल बैठे हैं। इन्हें पिछली बार धार संसदीय सीट से टिकट मिला था। वे भाजपा नेता सांसद छतरसिंह दरबार के सामने हार गए थे।
आनंद ने आदिवासियों का जीवन खराब किया
रंजना बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले आनंद गलत और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति को तोडऩे का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की मजबूत कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए मुझे 30 साल हो गए हैं। मुझे झूठ बोलना व भ्रामक प्रचार करना नहीं आता है। 2013 से 15 तक आपने आदिवासी युवाओं में भ्रामक प्रचार करके उनकी लाइफ खराब की है। आपने रंजना बघेल ने कहा आप इस भ्रामक प्रचार को रोकिए मैं एक आदिवासी महिला नेता हूं, आपने अपने फेसबुक अकाउंट से जो टिप्पणी की है उसे डिलीट करें।
विज्ञापन
आनंद ने मांगी माफी, वीडियो हटाया
रंजना के गुस्से के बाद आनंद ने वीडियो को हटा दिया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट लिखकर रंजना बघेल से माफी भी मांगी है।