फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   fire burn aag accident in vijay nagar thana indore

इंदौर के विजय नगर थाने में लगी भीषण आग, दो दर्जन वाहन जलकर खाक

Sun, 26 Feb 2023 06:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 26 Feb 2023 06:43 PM IST
सार

शहर में हुई आग की घटना से कई घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा। जन हानि नहीं हुई। 
 

विज्ञापन
fire burn aag accident in vijay nagar thana indore
दो दर्जन वाहन जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शहर के विजयनगर थाने में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। रविवार सुबह 11 बजे यह घटना हुई। आग की वजह से यहां पर रखे जब्त वाहन जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और निगम की टीम यहां पर पहुंची। लगभग एक घंटे तक आग बुझाने के प्रयास के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। इस दौरान बहुत देर तक ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। इस घटना में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रवीन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि थाने में पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त हुए वाहनों को रखा जाता है। रविवार सुबह बिजली का तार टूटकर गिरा और इससे यहां पर आग लग गई। आग वाहनों में फैल गई जिसकी वजह से इसने भीषण रूप ले लिया। थाने का स्टाफ तुरंत ही बाहर आ गया था। बहुत तेजी से आग को बढ़ता देख तुरंत फायर ब्रिगेड और निगम की टीम को बुलाया गया। टीमों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन


थाने में रखा सामान जला, जरूरी दस्तावेज भी खाक
आग की वजह से थाने मेें रखा सामान भी जल गया। इसके साथ जरूरी दस्तावेज भी जल गए। आग में 20 वाहन भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। इन्हें पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त किया गया था। टीआई के केबिन को कुछ नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लसूडिय़ा में भी जल गए थे वाहन
कुछ महीने पहले थाना लसूडिय़ा में भी आग लगी थी। इसमें 60 बाइक, स्कूटर और पांच कारें जल गईं थी। यह आग भी शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 

थाने में बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं वाहन
शहर के थानों मेें बड़ी संख्या में जब्त किए वाहन खड़े रहते हैं। इन्हें किसी एक जगह पर व्यवस्थित तरीके से रखने की कोई व्यवस्था नहीं है। हालत यह है कि कई थानों में चोरी और अन्य मामलों से जब्त नए वाहन भी कई साल से बाहर ही खड़े हैं और पूरी तरह से खराब हो चुके हैं। समय समय पर पुलिस इन्हें निकालने के लिए बोली भी आयोजित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed