फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fire accident in indore Friday hotel

Indore News: इंदौर में दो जगह भीषण आग, होटल और गोदाम जले

Fri, 14 Apr 2023 04:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Apr 2023 04:57 PM IST
सार

इंदौर में शुक्रवार सुबह दो जगह भीषण आग लगी दोनों ही जगह नियंत्रण पा लिया गया बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
Fire accident in indore Friday hotel
इंदौर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

गर्मी का मौसम आते ही शहर में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन की चेतावनी और जागरूकता अभियानों के बावजूद लगातार होटलों, बिल्डिंगों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे विजयनगर स्थित होटल ऑरेंज लिली में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्टसर्किट से आग लगी थी। होटल में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया। तीसरी मंजिल पर एक कमरे में एसी में शॉर्टसर्किट से आग लगी थी। उस समय कमरे में एक गेस्ट मौजूद था। आग लगने पर तुरंत वह कमरा छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

 

आग लगने पर होटल में काफी धुआं भर गया था। यहां पर करीब 20 कमरे हैं। कुछ कमरों में गेस्ट मौजूद थे। आग लगने पर हड़कंप मचा तो सभी लोग भाग निकले। समय रहते सभी बाहर सुरक्षित निकल आए। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची थी। आठ हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग को बुझाया गया। आग से कोई भी घायल नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की टीम ने जल्दी आग पर काबू कर लिया था। जानकारी मिलने पर फायर एसपी आरएस निंगवाल भी मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

 

कोयला बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

वहीं दूसरी ओर रालामंडल के पास ग्राम बिहाड़िया में फैक्ट्री में भी शुक्रवार तड़के 5 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग काफी भीषण थी। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा सकी। यहां पर कोयला बनाया जाता है। आग बुझाने में 1 लाख 40 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यहां पर काफी मात्रा में कोयला होने के चलते आग तेजी से फैलती गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed