फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   female doctor death

Indore Crime News: छठे माले से गिरकर महिला डाक्टर की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

Sun, 02 Apr 2023 06:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Apr 2023 06:28 PM IST
सार

ससुराल वाले बीमारी की वजह से डिप्रेशन में थी, पति-पत्नी दोनों की दूसरी शादी थी
 

विज्ञापन
female doctor death
पति-पत्नी दोनों की दूसरी शादी थी - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अपार्टमेंट की छत से गिरकर एक महिला डाक्टर की मौत हो गई। मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। घटना राजेन्द्र नगर की है। स्कीम नंबर 103 के सहज अपार्टमेंट से ऋचा पति मयंक चांदवानी की गिरकर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि महिला डॉक्टर की पति से दूसरी हुई थी वहीं पति की भी यह दूसरी शादी थी। शुक्रवार शाम को ऋचा छठे माले से नीचे गिरी और उन्हें तत्काल उपचार के लिए चोइथराम अस्पताल ले जाया गया। यहां रात में उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऋचा पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थी। ऋचा के मायके पक्ष का कंफेक्शनरी व फूड प्रॉडक्ट का व्यवसाय है।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में ससुराल पक्ष ने यह कहा है कि डॉ. ऋचा बीमार थी जिसके कारण वह डिप्रेशन में चल रही थी। वहीं दूसरी ओर पुलिस को दिए बयान में मायके पक्ष ने किसी बीमारी की बात से इंकार किया है। उन्होंने ऋचा की मौत के लिए ससुराल पक्ष पर ही आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रहे एसीपी निहीत उपाध्याय ने कहा कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी दोनों पक्षों के बयान ले लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed