फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father used to come to the village and say – you adopt Christianity, treatment and education will be done for

Indore News: गांव में आकर फादर कहते थे-तुम ईसाई धर्म अपना लो, इलाज-पढ़ाई मुफ्त में हो जाएगी

Tue, 07 Mar 2023 03:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 07 Mar 2023 03:56 PM IST
सार

दूधिया गांव में रहने वाले मोहित कौशल के पिता कई दिनों से बीमार है। उनके पास आरोपी क्रिस नार्मन सोमवार को आया और कहा कि तुम ईसाई बन सकते हो तो तुम्हारे पिता का गुजरात में इलाज हो जाएगा।  तुम्हारे बच्चों को भी अच्छी स्कूल में पढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
Father used to come to the village and say – you adopt Christianity, treatment and education will be done for
धर्मांतरण की शिकायत को लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के समीप दुधिया गांव में ईसाई समाज के कुछ लोग मुफ्त इलाज और पढ़ाई का लालच देकर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहे थे। वे कुछ हिेन्दू परिवारों को ईसाई प्रार्थना में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने फादर पर प्रकरण दर्ज किया है। ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग गांव में सामुहिक प्रार्थना करवाने के लिए आते है और ग्रामीणों को कहते थे कि तुम्हारे देवी-देवता की पूजा करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि नुकसान होगा। ईसाई धर्म अपना लो, हमारे साथ प्रार्थना करो, फिर देखना तुम लोगों को जीवन कितना बदल जाएगा।

विज्ञापन

तीन माह से प्रार्थना करवा कर कई परिवारों को ईसाई बनाया

ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह से फायदर क्रिेस नार्मन निवासी नायता मुंडला एक युुवक और एक महिला को लेकर गांव में प्रार्थना सभा कराने आ रहे थे। धर्मांतरण के लिए तीनों बस्तियों में जाकर ईसाई धर्म की प्रार्थना करवाकर कई लोगों को धर्म परिवर्तन करा चुके हैै।

विज्ञापन

पिता का गुजरात में इलाज हो जाएगा

दूधिया गांव में रहने वाले मोहित कौशल के पिता कई दिनों से बीमार है। उनके पास आरोपी क्रिस नार्मन सोमवार को आया और कहा कि तुम ईसाई बन सकते हो तो तुम्हारे पिता का गुजरात में इलाज हो जाएगा। तुम्हारे बच्चों को भी अच्छी स्कूल में पढ़ाएंगे। मोहित ने कहा कि मुझे मदद नहीं चाहिए तो आरोपी कहने लगा कि यदि तुम ईसाई नहीं बने तो पिता कभी ठीक नहीं होंगे। परिवार तड़प-तड़प कर मरेगा। इससे बाद मोहित ने हिन्दू संगठन के कुछ पदाधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी और वे शिकायत करने थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख रुपये दो धर्म बदल लो

ग्रामीणों ने बताया कि धर्म बदलने के लिए दो लाख रुपये का लालच देते थे। फादर क्रिस ने गांव में एक नेटवर्क तैैयार कर लिया। उसमें कुछ महिलाएं भी शामिल है। यह महिलाएं दूसरी महिलाअेां के साथ मिलकर ईसाई धर्म का साहित्य बांटती है और परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे गिनाकर उन पर दबाव बनाती हैै। जब महिलाएं राजी हो जाती है तो फिर फादर क्रिस आकर घर में प्रार्थना कराकर धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को दूसरे परिवारों को लाने की बात कहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed