{"_id":"6abf8eeddd4278c7b5085d8e","slug":"fake-crime-branch-officers-cheat-elderly-man-flee-with-his-gold-ring-indore-news-c-1-1-noi1551-4789027-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर क्राइम: नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर क्राइम: नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश
Fri, 02 Oct 2026 10:20 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:20 PM IST
सार
इंदौर के सुखलिया में बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर बुजुर्ग रामनारायण मालवी से सोने की अंगूठी ठग ली। बदमाशों ने जांच के बहाने अंगूठी उतरवाई और फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
विस्तार
इंदौर में ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग को अपने झांसे में लिया और उनकी सोने की अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना सुखलिया निवासी बुजुर्ग रामनारायण मालवी के साथ हुई। रामनारायण मालवी अपने पोते के जन्मदिन के अवसर पर अपने बेटे के घर मिलने के लिए आए हुए थे। इसके बाद वे घर से मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे। बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और बुजुर्ग से कहा कि इलाके में चोरी की वारदात हुई है, इसलिए उन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। बातचीत के दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग को विश्वास में लिया और उनकी उंगली में पहनी हुई सोने की अंगूठी की ओर इशारा करते हुए उसकी जांच करने की बात कही। बुजुर्ग बदमाशों की बातों में आ गए और अपनी सोने की अंगूठी उन्हें दे दी। इसके बाद दोनों बदमाश अंगूठी लेकर महज कुछ सेकंड में वहां से फरार हो गए। जब तक बुजुर्ग को पूरे घटनाक्रम का अंदाजा हुआ, तब तक दोनों आरोपी काफी दूर जा चुके थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रसिक दुलारी मौत: प्रेमानंदजी महाराज के शिष्य की मौत पर बड़ा ट्विस्ट, अब पंडोखर सरकार ने पुलिस को दिया क्या ऑफर
विज्ञापन
घटना के बाद रामनारायण मालवी ने अपने बेटे और अन्य परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक, पुलिस को शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर किसी तरह की जांच या सामान की पड़ताल करने की बात कहता है तो सतर्क रहें और बिना पुष्टि के अपना कीमती सामान किसी को न सौंपें। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
