{"_id":"645286606dce3ef43604e105","slug":"elder-sister-s-doli-got-up-and-younger-sister-committed-suicide-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बड़ी बहन की डोली उठी और छोटी बहन ने कर ली खुदकुशी, 11वीं में पढ़ती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बड़ी बहन की डोली उठी और छोटी बहन ने कर ली खुदकुशी, 11वीं में पढ़ती थी
Wed, 03 May 2023 09:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 03 May 2023 09:35 PM IST
सार
बहन की विदाई के बाद सब थककर सो गए थे। देर रात पिता जब पानी नीने के लिए उठे तो उन्होंने उसे फंदे पर लटके हुए देखा।
विज्ञापन
छोटी बहन ने कर ली खुदकुशी
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में बड़ी बहन की बारात लौटी और थककर परिवार वाले सोए ही थे कि छोटी बहन ने सुसाइड कर लिया। घटना शिप्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार रात 1.45 बजे के आसपास की है।
विज्ञापन
शादी वाले परिवार ने बड़ी बेटी को विदा किया और 24 घंटे बाद ही घर में मातम छा गया। परिजनों को छोटी बेटी को कांधा देना पड़ा। 17 साल की नाबालिग ने बड़ी बहन की बारात लौटते ही फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार रात बहन की विदाई के बाद सब थककर सो गए थे। कुछ देर बाद पिता जब पानी पीने के लिए उठे तो उन्होंने छोटी बेटी को फंदे पर लटके हुए देखा।
विज्ञापन
शिप्रा पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम रानू (17) पुत्री तुलसीराम चौहड़िया निवासी सुल्याखेड़ी है। चचेरे भाई राहुल के मुताबिक रानू को रात करीब पौने दो बजे पिता तुलसीराम ने फंदे पर लटके देखा था। उसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रानू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। वह 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। रानू के पिता पेशे से किसान हैं।
विज्ञापन
नहीं मिला सुसाइड नोट
रानू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की यानी मंझली थी। 11वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी। पिता पेशे से किसान हैं। अभी नाबालिग के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में परिवार के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
