फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   E Rikshaw auto strike indore news

E Rikshaw Auto Hadtal: 500 की कमाई 100 रुपए दिन पर पहुंची, हजारों ई रिक्शा चालक हड़ताल पर

Wed, 21 Feb 2024 12:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 21 Feb 2024 12:23 PM IST
सार

प्रशासन के नए रूट तय करने के विरोध में 7000 से अधिक ई रिक्शा चालकों ने बंद किया काम, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
E Rikshaw auto strike indore news
ऑटो ई रिक्शा हड़ताल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

500 की कमाई 100 रुपए दिन पर पहुंची, हजारों ई रिक्शा चालक हड़ताल पर
विज्ञापन

 

प्रशासन के नए रूट तय करने के विरोध में 7000 से अधिक ई रिक्शा चालकों ने बंद किया काम, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

 

इंदौर में प्रशासन ने ई रिक्शा चालकों के लिए रूट तय कर दिए हैं। इसके विरोध में हड़ताल शुरू हो गई है। इंदौर के चिमनबाग मैदान पर शहर के 7000 से अधिक ई रिक्शा चालक सुबह से जमा हो गए हैं। ई रिक्शा चालकों की हड़ताल का नेतृत्व कर रहे राजेश बेडवाल ने कहा कि रूट तय करने से ई रिक्शा चालकों की रोज की 500 से 600 रुपए तक होने वाली कमाई ₹100 से ₹200 तक पहुंच जाएगी। इसमें तो वह अपने रिक्शा की किश्त भी नहीं कर भर पाएंगे। प्रशासन ने पहले ई-रिक्शा खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया और जरूरतमंदों को ई-रिक्शा दिलाया ताकि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सकें और मेहनत की रोजी-रोटी खा सकें लेकिन अब यही प्रशासन ई रिक्शा चालकों से धोखेबाजी करते हुए उनका काम धंधा बंद करवाने पर तुला हुआ है। 

 

प्रशासन को ही सौंप देंगे चाबी

मैदान में जुटे ई रिक्शा चालकों ने कहा कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और जब तक प्रशासन नए रूट वाली नीति को खत्म नहीं करता तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। यदि प्रशासन उनकी बात नहीं मानेगा तो वह अपने ई रिक्शा की चाबी प्रशासन को ही सौंप देंगे और काम धंधा बंद कर देंगे। प्रशासन ही पूरी किश्त चुकाए और उनके परिवार पाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed