फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Due to which Bhayyu Maharaj had shot himself, he got bail,Bhayyu Maharaj suicide case

Indore News: जिस पलक की वजह से भय्यू महाराज ने खुद को मारी थी गोली, उसे मिल गई जमानत

Tue, 22 Nov 2022 11:57 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 22 Nov 2022 11:57 AM IST
सार

पलक पर आरोप है कि उसने भय्यू महाराज के साथ अश्लील वीडियो बनाए थे और वह भय्यू महाराज को ब्लैकमेल कर रही थी। इससे तंग आकर भय्यू महाराज ने खुद को गोली मारकर अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Due to which Bhayyu Maharaj had shot himself, he got bail,Bhayyu Maharaj suicide case
भैय्यू महाराज (फाइल फोटो)

विस्तार

इंदौर में पांच साल पहले हुए युवा संत भय्यू महाराज सुसाइड केस में आरोपी पलक पुराणिक को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। पलक चार साल से जेल में बंद थी। पलक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। इस आरोप में सत्र न्यायालय ने उसे मिलाकर तीन आरोपियों को छह-छह साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन


पलक ने सत्र न्यायालय के आदेश को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जमानत भी मांगी थी, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद पलक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया था। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पलक पर आरोप है कि उसने भय्यू महाराज के साथ अश्लील वीडियो बनाए थे। वह भय्यू महाराज को ब्लैकमेल कर रही थी। इससे तंग आकर भय्यू महाराज ने खुद को गोली मारकर अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। इस काम में पलक के साथ महाराज के सेवादार विनायक दुधाले और शरद देशमुख भी थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के बाद पलक और महाराज के बीच मोबाइल पर हुई चैटिंग भी जब्त की थी।

विज्ञापन

चार साल से जेल में है पलक
सुप्रीम कोर्ट में लगाए गए आवेदन में पलक ने कहा था कि उसे छह साल की सजा सुनाई गई है और वह चार साल से जेल में है और अपील भी लंबित है। इस वजह से उसे जमानत दी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने आवेदन स्वीकारते हुए जमानत दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा के हाई डोज देते थे सेवादार
तीनों सेवादारों की प्रताड़ना से तंग होकर भय्यू महाराज तनाव में रहने लगे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। डाक्टरों ने जो दवाएं लिखी थी। तीनों आरोपी एक डोज के स्थान पर तीन डोज देते थे और नशे में ही उन्होंने महाराज से सुसाइड नोट भी लिखवाया था। पुलिस ने जांच में यह भी पाया था कि बेहोशी की हालत में महाराज के वीडियो उनके सेवादारों ने बनाए थे। दरअसल, पलक महाराज के काफी करीब थी और वह महाराज से शादी करना चाहती थी, लेकिन महाराज ने आयुषी से विवाह कर लिया था। इससे पलक नाराज थी। 



क्या है पूरा मामला 
भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को खुद को गोली मार ली थी। राष्ट्रीय युवा संत के इस सुसाइड ने सभी को हैरान कर दिया था। वह भी ऐसे समय जब उन्होंने दूसरी शादी की ही थी। दो महीने तक तो पुलिस के पास कोई सुराग तक नहीं था। छह महीने बाद विनायक, पलक और शरद को गिरफ्तार किया गया। 28 जनवरी 2022 को सत्र न्यायालय ने इन तीनों को दोषी ठहराया और छह-छह साल की सजा सुनाई। पलक एवं अन्य ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है। साथ ही जमानत याचिका भी लगाई थी। पलक को सुप्रीम कोर्ट से अब जाकर जमानत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed