Indore: मध्य हिस्से में मेट्रो प्रोजेक्ट का ड्रोन सर्वे पूरा, नाथ मंदिर रोड से अंडरग्राउंड होगी मेट्रो ट्रेन
नाथ मंदिर रोड से अंडग्राउंड होकर मेट्रो ट्रेन हाईकोर्ट उद्यान के नीचे से रीगल चौराहे तक पहुंचेगी। यहां मेट्रो का पहला अंडरग्राउंंड स्टेशन होगा। मेट्रो के अ निर्माण के लिए अफसरों ने अनुमति के लिए हाईकोर्ट के प्रशासनिक अफसरों से चर्चा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन का रुट तय हो चुका है और अब सर्वे का काम चल रहा है। एमजी रोड से एयरपोर्ट तक मेट्रो के लिए ड्रोन सर्वे पूरा चुका है। इसमें पूरा रुट तय हो चुका है। सुपर काॅरिडोर से एमजी रोड के नाथ मंदिर रोड तक मेट्रो एलिवेटेड रहेेगी। इसके बाद मेट्रो के लिए अंडरग्राउंड ट्रेक बनेंगे। मेट्रो के ट्रायल रन के बाद यह सितंबर माह तक शुरू होगा, जो दो साल तक चलेगा। मेट्रो के लिए साठ फीठ गहराई में सुरंग बनना शुरु होगी।
रीगल चौराहा होगा पहला अंडरग्राउंड मेेट्रो स्टेशन
नाथ मंदिर रोड से अंडग्राउंड होकर मेट्रो ट्रेन हाईकोर्ट उद्यान के नीचे से रीगल चौराहे तक पहुंचेगी। यहां मेट्रो का पहला अंडरग्राउंंड स्टेशन होगा। मेट्रो के अंडरग्राउंड निर्माण के लिए मेट्रो प्रोजेक्ट के अफसरों ने अनुमति के लिए हाईकोर्ट के प्रशासनिक अफसरों से चर्चा की है।
मेट्रो के काम की अनुमति जबलपुर हाईकोर्ट से मिलेगी। मेट्रो प्रोजेक्ट के अफसरों के अनुसार रीगल के बाद दूसरा स्टेशन राजवाड़ा के पास बनेगा। यहां से मेट्रो बड़ा गपपति होते हुए एयरपोर्ट पहुंचेगी। एयरपोर्ट से भी मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी अंडरग्राउंड स्टेशन के माध्यम से रहेगी।
सितंबर तक एमआर-9 चौराहे तक होगा काम
मेट्रो का निर्माण फिलहाल गांधीनगर से रेडिसन चौराहे के बीच हो रहा है। अगस्त माह तक मेट्रो के ट्रायल रन का लक्ष्य सरकार ने रखा है। गांधी नगर डिपो मेें पटरी बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है। सितंबर तक निर्माण एजेंसी एमआर-9 चौराहे तक मेट्रो रुट का काम पूरा कर लेगी। इसके लिए रात में भी काम हो रहा है। अगस्त माह के पहले सप्ताह में शहर में मेट्रो ट्रेन के कोच आना शुरू हो जाएंगे।
