फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dragged two youths tied in a vegetable cart brutally beaten in Indore

इंदौर में मानवता शर्मसार: सब्जी की गाड़ी में बांधकर दो युवकों को घसीटा, बेरहमी से की पिटाई

Sat, 29 Oct 2022 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 07:49 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में इंदौर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां की चोइथराम सब्जी मंडी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंडी के लोग मानवता की सारी सीमाएं लांघते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Dragged two youths tied in a vegetable cart brutally beaten in Indore
दो युवकों की बेहरमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दो युवकों की बेहरमी से पिटाई का मामला सामने आया है। दोनों युवकों को सब्जी की गाड़ी में बांधकर घसीटा गया है। यह घटना चोइथराम सब्जी मंडी की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले में सुनील वर्मा नामक युवक पर राजेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि व्यापारी और किसानों ने मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों को पकड़ा था, जिसके बाद युवकों को वहां जमा हुई भीड़ ने जमकर पीटा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों युवक छोड़ने की मिन्नते करते रहे, लेकिन लोग नहीं माने। पीटने वालों में ज्यादातर मंडी के व्यापारी हैं। मंडी में दोनों युवकों को व्यापारियों ने मोबाइल चुराते रंगे हाथों पकड़ा और खुद ही अमानवीय तरीके से सजा देने लगे।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस प्रशासन को स्वतः संज्ञान लेते हुए इन दोषी लोगों पर अति गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करना चाहिए। न्याय करने का तालिबानी तरीका सुव्यवस्थित शासन और न्याय व्यवस्था पर करारा तमाचा है। यह मां अहिल्या की नगरी को शर्मसार कर देने वाली घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज
इंदौर की चोइराम मंडी में मोबाइल चोरी की आशंका में दोनों युवकों को सब्जी के वाहन से बांध कर घसीटने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस दोनों युवकों से भी पूछताछ कर रही है कि वे मंडी में क्या करने गए थे। दोनों लड़के मंडी के पास की बस्ती अहिरखेड़ी में रहते हैं। मंडी में आए दिन मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं से व्यापारी और उपज बेचने वाले किसान परेशान रहते थे। व्यारियों में मंंडी में काटकूट के एक किसान का मोबाइल चोरी और नकदी चुराने की कोशिश में पकड़ा था, हालांकि उनके पास चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ। युवकों ने कहा कि वे तो मंडी में प्याज बीनने का काम करते है, लेकिन लोगों ने हमें चोर समझकर पीटा। उधर इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने सुनील वर्मा पर प्रकरण दर्ज किया है। उधर व्यपारियों का कहना है चोरी की घटना गेट नंबर दो पर हुई थी। काटकूट के एक किसान की गाड़ी से मोबाइल और नकदी चुराने को कोशिश कर रहा था, तभी उसे पकड़ा। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में असामाजिक तत्व फरारी काटते हैं और नशा करते हैं, लेकिन मंडी प्रशासन कोई एक्शन नहीं लेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed