{"_id":"631db698867eac6aac3dcdd5","slug":"distressed-by-blackmailing-of-woman-college-worker-commits-suicide-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, न्यूड वीडियो बना महिला करने लगी ब्लैकमेल, परेशान कॉलेजकर्मी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: मैट्रिमोनियल साइट पर हुई दोस्ती, न्यूड वीडियो बना महिला करने लगी ब्लैकमेल, परेशान कॉलेजकर्मी ने दी जान
Sun, 11 Sep 2022 04:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 11 Sep 2022 04:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक कॉलेजकर्मी ने आत्महत्या कर ली। कॉलेजकर्मी को एक महिला ब्लैकमेल कर ही थी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
विस्तार
इंदौर में अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक कॉलेजकर्मी ने आत्महत्या कर ली। कॉलेजकर्मी की दोस्ती मैट्रिमोनियल साइट पर एक महिला से हुई थी। इस दौरान दोनों में बातचीत बढ़ी और महिला ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद से ही वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसी से परेशान होकर कॉलेजकर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
बता दें कि घटना आईपीएस कॉलेज की है। यहां दो-तीन साल से पदस्थ स्टोर मैनेजर विलास दलवी ने अपने क्वॉर्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब परिजनों के लगातार फोन करने पर विलास ने फोन नहीं उठाया। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है। तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विलास यहां अकेला रहता था। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो पता चला कि उसका मैट्रिमोनियल साइट पर अकाउंट बना हुआ है। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक महिला से चैटिंग भी मिली है। महिला से विलास की दोस्ती मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और दोनों वीडियो कॉल पर बात करने लगे। इस दौरान महिला ने विलास का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे वीडियो से उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। बदनामी के डर से विलास में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
