फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Disabled couple approaches collector with their problems after marriage

Indore: शादी के बाद अपनी परेशानी लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे दिव्यांग दंपत्ति, तुरंत मिला खास उपहार

Tue, 12 Sep 2023 07:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 12 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनावाई में 18 दिव्यांगों को मिले विशेष स्कूटी वाहन, मेडिकल मशीनों, मकान की किश्तों में भी की मदद

 

विज्ञापन
Disabled couple approaches collector with their problems after marriage
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई। जनसुनवाई में आज कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक नव विवाहित दिव्यांग दंपत्ति को शादी का उपहार दिया। इन्हें मिलाकर आज कुल 18 दिव्यांगों को स्कूटी वाहन कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्वीकृत किए। साथ ही उन्होंने जनसुनवाई में आए अन्य जरूरतमंदों की समस्याओं को सुनकर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप मदद दी।
विज्ञापन

    जनसुनवाई में आज कलेक्टर जब दिव्यांगों के बीच उनकी समस्या सुनने पहुंचे तो पता चला की वहां एक नव विवाहित दिव्यांग दंपत्ति भी मौजूद है। कलेक्टर ने उनसे चर्चा की। चर्चा के दौरान दिव्यांग अजय सुनहरे ने बताया कि मैंने हाल ही में दिव्यांग पूजा से शादी की है। शादी के मात्र तीन महिने ही हुए हैं। हम दोनों दिव्यांग हैं। मैं एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता हूं। कार्य स्थल पर आने जाने में बेहद मुश्किल आती है। हम बाणगंगा में रहते हैं। घर से फैक्ट्री तीन-चार किलोमीटर दूर है और आने-जाने का कोई साधन नहीं है। परिवार की स्थिति भी ऐसी नहीं है कि हम कोई वाहन खरीद सकें। कलेक्टर ने गंभीरता से समस्या सुनकर दिव्यांग दंपत्ति को शादी का तोहफा देते हुए स्कूटी वाहन स्वीकृत की। 
विज्ञापन


मेडिकल मशीनों, मकान की किश्तों में भी की मदद
जनसुनवाई में आज पूर्व में प्रधानमंत्री आवास सहायता के तहत आवास की सहायता प्राप्त कर चुके दिव्यांग दंपत्ति केदार पटेल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुझे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। मेरी आमदानी बेहद कम है। किस्त भरने में भी दिक्कत आ रही है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने किस्त की राशि कम करने के लिये रेडक्रॉस से दो लाख रूपए की राशि ऋण खाते में जमा करने के निर्देश दिए। इसी तरह कॉकलियर इनप्लांट की मशीन खराब होने पर तकनिकी जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। कॉकलियर इनप्लांट की मशीन एक बालक आदित्य सोलंकी को वर्ष 2017 में लगायी गई थी। जनसुनवाई में आज एक बालक जो कि निराश्रित है को 15 हजार रूपए रेडक्रॉस से मंजूर किए गए। साथ ही निर्देश दिए गए कि इस बालक को बाल आर्शीवाद योजना के तहत भी लाभ दिया जाए। जनसुनवाई में आज अपर कलेक्टर सपना लोवंशी तथा रोशन राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनका यथासंभव निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed