फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dil Titli song Singer Veena Bhatia teams up with Prashant

Indore News: इंटरनेट के समय में युवाओं को मौका मिल रहा, अपनी प्रतिभा दिखाएं

Thu, 30 May 2024 06:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 30 May 2024 06:56 PM IST
सार

इंदौर की गायिका वीना भाटिया ने अपने सिंगल गीत "दिल तितली" को लांच किया। अब आशा भोसले के साथ करेंगी काम। 
 

विज्ञापन
Dil Titli song Singer Veena Bhatia teams up with Prashant
वीना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर की गायिका वीना भाटिया की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। वीना ने हाल ही में प्रसिद्ध गीतकार और संगीतकार प्रशांत इंगोले के साथ मिलकर अपना सिंगल गीत "दिल तितली" लांच किया है। उन्होंने इंदौर से अपनी शुरुआत की है और आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना रही हैं। 
विज्ञापन


वीना ने 'इश्क नचुंदा' और 'बारिश में भीगने' जैसे हिट गाने दिए हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित कलाकार शब्बीर अहमद के साथ दो फिल्मी गानों में अपनी मधुर आवाज से सिल्वर स्क्रीन पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। दिग्गज कलाकार आशा भोसले के साथ मिलकर उनकी आगामी रिलीज 'बावरे नैना' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वीना कहती हैं कि आशा जी के साथ यह गीत मेरे करियर में एक और माइलेस्टाइन साबित होने जाएगा। दिल तितली के बारे में बात करते हुए वीना भाटिया कहती हैं कि प्रशांत के साथ काम करना एक अविश्वसनीय रूप से समृद्ध अनुभव रहा है। संगीत के प्रति उनका जुनून स्पष्ट है, और यह 'दिल तितली' के हर नोट में झलकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सहयोग दुनिया भर के श्रोताओं के दिलों को छूएगा।
विज्ञापन


इंदौर के बारे में बात करते हुए वीना कहती हैं कि संगीत तो इंदौर की संस्कृति का हिस्सा रहा है। मैं इंदौर से ही इस वजह से मुझे हर जगह महत्व मिलता है। आज हमारा शहर पूरी दुनिया में जाना जाता है। नए कलाकारों के बारे में बात करते हुए वीना कहती हैं कि यदि आप आज अपना करियर संगीत में बनाना चाहते हैं तो बहुत अच्छे समय में जी रहे हैं। आज इंटरनेट का युग है और यदि आप प्रतिभाशाली हैं तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, इसलिए लगातार नया सीखते रहें और अभ्यास करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed