{"_id":"651fc316a97e2c3b5e08b48c","slug":"depalpur-manoj-patel-rajendra-choudhary-ticket-bjp-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय घेरा, देपालपुर में मनोज पटेल को टिकट देने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय घेरा, देपालपुर में मनोज पटेल को टिकट देने का विरोध
Fri, 06 Oct 2023 06:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
इंदौर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है और बड़ी संख्या में आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही कार्यालय का घेराव कर दिया है। देपालपुर से भाजपा ने मनोज पटेल को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है जिसका बड़े स्तर पर विरोध जारी है। देपालपुर में कई रैलियां और विरोध प्रदर्शनों के बाद अब सभी कार्यकर्ता इंदौर भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंच गए हैं। सभी की मांग है कि देपालपुर से स्थानीय प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाया जाना था लेकिन भाजपा के बड़े नेताओं ने धोखा दिया और एक बार फिर विधायक चुनाव हार चुके मनोज पटेल को टिकट दे दिया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह सब मिलकर जबरेश्वर सेना के संस्थापक राजेंद्र चौधरी का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें चुनाव जिताने के लिए पूरे प्रयास करेंगे।
सांसद ने समझाया, तब लौटे
करीब एक घंटे बाद समझाने के लिए कार्यालय पहुंचे सांसद शंकर लालवानी के सामने ही कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। सांसद लालवानी ने पहले तो देरी से आने के लिए माफी मांगी। फिर कहा कि आपकी बात हाईकमान तक पहुंचा दी जाएगी। यह सुनकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिकट बदलो, आश्वासन नहीं चलेगा। प्रदेश नहीं, केंद्रीय नेतृत्व तक हमारी बात पहुंचाइए। ज्ञापन भी सौंपा। लंबी समझाइश के बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया और डेढ़ घंटे बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ से जुड़े रहे हैं राजेंद्र चौधरी
राजेंद्र चौधरी हिंदूवादी छवि के नेता हैं और लंबे समय तक उन्होंने आरएसएस से जुड़कर काम किया है। उन्होंने जबरेश्वर सेना की स्थापना की जो हिंदुत्व के मुद्दों पर आंदोलन करती है। राजेंद्र चौधरी से बड़ी संख्या में आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं।