फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Demand to demolish the house of the accused who raped the girl with bulldozer, residents reached collectorate

Indore News: बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी का घर बुलडोजर से तोड़ने की मांग, तख्तियां लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे

Tue, 08 Aug 2023 06:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

कलेक्टर कार्यालय की तीनों लिफ्ट खराब होने के कारण मंगलवार को दिव्यांग पहली मंजिल के जनसुनवाई कक्ष में नहीं आ पाए। इसका पता चलने के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी खुद तल मंजिल पर आए और उनकी समस्या सुनी।

विज्ञापन
Demand to demolish the house of the accused who raped the girl with bulldozer, residents reached collectorate
जनसुनवाई में पहुंचे रहवासी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

25 जुलाई को सिंगापुर टाउनशिप क्षेत्र में घर में अकेली आठ साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी का मकान नहीं तोड़े जाने से रहवासी नाराज है। मंगलवार को जनसुनवाई में रहवासी आरोपी के घर बुलडोजर चले की तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन

रहवासियों का कहना है कि प्रशासन अपराधियों के अवैध निर्माण तोड़कर उन्हें सबक सिखाता है, लेकिन आठ साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी युसूफ का घर नहीं तोड़ा जा रहा है। वे अपने साथ तख्तियां भी लेकर आए थे। जिस पर लिखा था कि आरोपी के घर चले बुलडोजर, यदि मकान नहीं टूटा तो रहवासी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। अफसरों ने ज्ञापन लेकर आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

लिफ्ट खराब, जनसुनवाई कक्ष में नहीं पहुंचे दिव्यांग तो कलेक्टर नीचे आए

कलेक्टर कार्यालय की तीनों लिफ्ट खराब होने के कारण मंगलवार को दिव्यांग पहली मंजिल के जनसुनवाई कक्ष में नहीं आ पाए। इसका पता चलने के बाद कलेक्टर इलैया राजा टी खुद तल मंजिल पर आए और उनकी समस्या सुनी। साढ़े 12 बजे के बाद फिर विकलांग एकत्र हुए तो दोबारा कलेक्टर नीचे उतरे और उनकी जनसुनवाई अलग से की। दिव्यांगों को आर्थिक मदद दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें यह भी बताया गया कि अमृत योजना के तहत अब 80 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगों को ही स्कूटी दी जाएगी। अब तक कोई शर्त नहीं थी और 40 व 60 प्रतिशत दिव्यांगता वालेे दिव्यांगों  को भी स्कूटी दी जा रही थी। कलेक्टर ने दोना पत्तल बनाने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति को एक लाख रुपये भी देने का आश्वासन दिया,ताकि वे अपने कारोबार में वृदि्ध कर सके। जनसुनवाई तीन बजे तक चली और सभी से कलेक्टर ने बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed