फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Daly College student in a hurry to go to school hit three vehicles, two injured

Indore Road Accident: यह कैसी रईसी! 40 लाख की गाड़ी से इंदौर की सड़कों पर डेली कॉलेज के छात्र ने मचाई दहशत

Fri, 18 Nov 2022 01:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 18 Nov 2022 01:04 PM IST
सार

इंदौर मेें डेली कालेज में पढ़ने वाले एक रईसजादे ने 40 लाख रुपये की गाड़ी को ऐसी रफ्तार दी कि सड़क पर दहशत का आलम हो गया। तीन वाहनों को टक्कर मारी। दो लोगो को घायल किया। स्कूल जाने की जल्दी में वह 100 KMPH की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
Daly College student in a hurry to go to school hit three vehicles, two injured
इंदौर की सड़कों पर तेज रफ्तार कार की दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रईस घर की संतान, 40 लाख की गाड़ी, महंगे स्कूल की पढ़ाई, देर से घर से निकले और गाड़ी का एक्सीलेटर फुल दबा रखा था। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कि ओवरटेक करते समय कार बेकाबू हो गई। टायर फट गया। डिस्क टूटकर जमीन पर घिसटने लगी। सुबह की सैर पर निकले लोग जान बचाने इधर-उधर भागे। दो-तीन गाड़ियों को टक्कर मारती हुई कार आखिर एक पेड़ से टकराकर ही थमी। दो लोग घायल हुए। सुबह की सैर पर निकले कुछ लोगों ने तो मौत को बिल्कुल करीब से देखा। छात्र बच गया। लोगों ने टोका तो बाप की रौब झाड़ने लगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


100 की रफ्तार से दौड़ा रहा था गाड़ी
छात्र ने खुद का नाम हर्षित जायसवाल बताया। गाड़ी नंबर एमपी09-सीएल-5092 है। स्कूल के लिए वह लेट हो गया था। इस वजह से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था। स्पीड बहुत ज्यादा थी और कार उससे संभली नहीं। उसने दो वाहनों को टक्कर मार दी। एक मॉर्निगं वॉकर और सब्जी वाले को घायल कर कार एक पेड़ में जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Daly College student in a hurry to go to school hit three vehicles, two injured
हादसे के बाद कार का हाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि मॉर्निंग वॉकर उसे देखते ही जान बचाने को यहां-वहां दौड़ते नजर आए। लोगों ने पकड़ा तो हर्षित अपने पिता के नाम का रौब झाड़ने लगा। हादसे में कार का पहिया टूट गया। इससे स्पीड कम हो गई थी। यदि पहिया नहीं टूटता तो कई जानें भी जा सकती थी।  

Daly College student in a hurry to go to school hit three vehicles, two injured
एक्सीडेंट करने वाला छात्र हर्षित - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बंगले हैं इलाके में 
जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, उस पर कई प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के बंगले हैं। बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए इस रास्ते पर आते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि छात्र की कार की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। वह गाड़ी को संभाल नहीं पाया। पकड़े जाने पर हर्षित ने बताया कि वह स्कूल के लिए लेट हो गया था। इस वजह से तेज चला रहा था। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। लोगों ने पुलिस के साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी इस घटना की जानकारी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed