{"_id":"65749b126b945421de0b2f3b","slug":"covid-coronavirus-case-in-indore-after-one-year-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid: एक साल बाद इंदौर में मिला कोरोना का मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid: एक साल बाद इंदौर में मिला कोरोना का मरीज, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Sat, 09 Dec 2023 10:21 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:21 PM IST
सार
हरदा से इंदौर आने पर मरीज को कोरोना Corona का पता चला। इंदौर में उन्होंने Covid का टेस्ट कराया। इसके बाद में उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन बाद दी जानकारी।
विज्ञापन
Covid Case In Indore
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे समय के बाद इंदौर में कोरोना का मरीज मिला है। माना जा रहा था कि अब प्रदेश कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लगभग एक साल के बाद यहां पर कोरोना का कोई मरीज मिला है।
हरदा से इंदौर आया था मरीज
अधिकारियों ने बताया कि 75 वर्षीय मरीज 24 नवंबर को कोविड पाजिटिव आया था। वह हरदा का रहने वाला है और उसका बेटा यहां पर रहकर नौकरी करता है। इंदौर आने पर उसे सर्दी-खांसी हो गई तो निजी अस्पताल में डाक्टर को दिखाने गए। इस दौरान डाक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उन्हें कोरोना है। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रहे और अब पूरी तरह ठीक हैं।
विभाग को पहले से थी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग को कोरोना पाजिटिव मरीज की जानकारी पहले से ही मिल गई थी लेकिन 15 दिन तक इसकी जानकारी नहीं दी गई। अब तक इंदौर में 2,12,861 कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1472 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं 211389 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
होम आइसोलेशन के बाद ठीक हुए
नोडल अधिकारी डाक्टर अमित मालाकर ने बताया कि कोरोना का मरीज 24 नवंबर को मिला था। वह होम आइसोलेशन के बाद अब बिल्कुल स्वस्थ है। निजी अस्पताल में सर्दी-खांसी होने पर जांच करवाने गया था, इसी दौरान पाजिटिव आया था।