फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   corruption one crore collector office indore

घोटाला: कलेक्टर कार्यालय के बाबू ने एक करोड़ रुपए की सरकारी राशि अपने और पत्नी के खाते में डलवाई

Mon, 20 Mar 2023 09:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 Mar 2023 09:18 PM IST
सार

इंदौर में बड़ा घोटाला सामने आया है, इसकी वजह से प्रशासनिक सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं
 

विज्ञापन
corruption one crore collector office indore
अकाउंटेंट मिलाप चौधरी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर कलेक्टर ऑफिस में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां पर लेखा शाखा के अकाउंटेंट ने एक करोड़ रुपए की सरकारी राशि का गबन कर लिया। उसने यह राशि अपने और पत्नी के खातों में ट्रांसफर कर ली। इतनी बड़ी राशि ट्रांसफर होने के बावजूद भी किसी को पता नहीं चला। इस बात पर भी अब सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन


अकाउंटेंट मिलाप चौधरी ने तीन साल में यह गबन किया। उसने खुद के नाम से बनी एक निजी कंपनी और पत्नी के नाम के खातों में यह राशि डलवा दी। जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर इलैय्या राजा टी ने बाबू को निलंबित कर दिया। साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि कोरोना महामारी समय से उसने यह गड़बड़ी शुरू की लेकिन किसी के पकड़ में नहीं आई। हाल ही में निरीक्षण के दौरान शक हुआ। इसके बाद जांच की तो पता चला कि बाबू ने खुद के खातों में राशि डलवा दी है। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ की राशि का गबन हुआ है। हालांकि जांच के बाद ही सही राशि पता चलेगी। हमने इस बारे में एक जांच समिति गठित कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed