फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Corporation's council hall could not be ready even after 9 years, spent crores of rupees by holding conference

Indore:9 साल बाद भी नहीं तैयार हो पाया निगम का परिषद हाॅल, होटलों में सम्मेलन कर फूंके करोड़ों रुपये

Fri, 05 May 2023 07:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 05 May 2023 07:29 PM IST
सार

नए भवन में नगर निगम मेयर, सभापति और नेता प्रतिपक्ष , महापौर परिषद के कैबिन के साथ ही अलग से परिषद हॉल और काफ्रेंस हाल भी बनाए जाना है, लेकिन देरी के कारण प्रोजेक्ट का बजट दोगुना हो चुका है।

विज्ञापन
Corporation's council hall could not be ready even after 9 years, spent crores of rupees by holding conference
परिषद हाॅल का दौरा मेयर ने किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

तंगहाली के दौर से गुजर रहा इंदौर नगर निगम फिजूलखर्ची के मामले में भी कम नहीं है। नगर निगम परिसर में 9 साल से नई बिल्डिंग और परिषद हाॅल नगर निगम तैयार नहीं करवा पाया और निगम के सम्मेलन 9 साल तक होटलों मेें कराकर करोड़ों रुपयेे फूंके दिए गए। नई बिल्डिंग का काम पूरा करने के लिए अब मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने रुचि ली है। इस साल सालों से अधूरी पड़ी बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नगर निगम परिसर में 27 अक्टूबर 2014 से नए परिषद भवन का जारी है, लेकिन कार्य कभी प्रगति पर नहीं रहा। इसकी रफ्तार इतनी धीमी है कि दस साल में भी यह बनकर तैयार नहीं हो पाया। उसके निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। तब दो साल की समयसीमा तय की गई थी।अब उसकी लागत भी बढ़ गई है और ठेकेदार एजेंसी भी निर्माण जल्दी पूरा करने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। फिलहाल चार मंजिला बिल्डिंग का ढांचा बना है। दूसरी मंजिल पर जरुर कुछ कक्षों में अफसर और स्टाॅफ बैठता है।

विज्ञापन

बैैठक मेें उठा था मुद्दा

नए भवन में नगर निगम मेयर, सभापति और नेता प्रतिपक्ष , महापौर परिषद के कैबिन के साथ ही अलग से परिषद हॉल और काफ्रेंस हाल भी बनाए जाना है, लेकिन देरी के कारण प्रोजेक्ट का बजट दोगुना हो चुका है। नई बिल्डिंग की देरी का मुद्दा हाल ही में हुई नगर निगम परिषद की बैठक में भी नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद फौजिया शेख अलीम ने उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर देखने पहुंचे परिेषद हाॅल

मेयर पुष्यमित्र भार्गव नई बिल्डिंग का परिेषद हाॅल देखने पहुंचे। उन्होंने अफसरों को कहा कि परिषद हाॅल का निर्माण इस साल तक पूरा कराए। उन्होंने हाॅल मेें साउंड सिस्टम, लाइट लगाने के लिए कहा। हाॅल के इंटीरियर को काम समय पर पूरा करने के साथ महापुरुषों के चित्र लगाने के लिए भी कहा गया है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब निगम का परिषद सम्मेलन निगम परिसर में ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed