फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Coronavirus covid 19 jn1 case treatment update

Coronavirus: कोरोना पॉजिटिव आई महिला, स्वास्थ्य विभाग ने 13 केंद्रों पर जांच 55 केंद्रों पर फीवर ओपीडी शुरू की

Tue, 26 Dec 2023 11:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 26 Dec 2023 11:16 AM IST
सार

इंदौर में एक महीने के अंदर ही कोरोना का चौथा केस आ गया है। मौसम में बदलाव की वजह से लोगों को सर्दी, बुखार भी अधिक हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Coronavirus covid 19 jn1 case treatment update
coronavirus, covid 19 - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में कोरोना Coronavirus दस्तक दे चुका है और अब लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। इंदौर में कोरोना का चौथा केस आया है। एक महिला का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव आया है जिसे होम आइसोलेट किया गया है। महिला में कोरोना के ए सिम्टेमैटिक के लक्षण पाए गए हैं और चिंता जैसी स्थिति नहीं है। आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि इसके पूर्व इस माह तीन कोरोना के मरीज मिले थे जो ठीक हैं। इनमें से एक व्यक्ति मालदीव से लौटा था।
विज्ञापन


पति की रिपोर्ट निगेटिव आई
मालाकार ने बताया कि विजय नगर निवासी 55 वर्षीय महिला की सोमवार को रिपोर्ट आई। महिला को हल्का बुखार आया जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। उनके पति की रिपोर्ट निगेटिव है जबकि महिला पॉजिटिव आई है। महिला में कोरोना के ए सिम्टेमैटिक लक्षण पाए गए हैं जिसके चलते उसे होम आइसलोट किया गया है। उसका सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए एम्स भोपाल भेजा गया है। covid 19 jn1 वैरिएंट है या कुछ और है यह कहना अभी मुश्किल है। 
विज्ञापन


जांच के लिए यहां जाएं
मालाकार ने कहा कि शहर में कुल 52 लैब हैं जो आईसीएमआर से अप्रूव्ड हैं। यहां पर लोग कोरोना की जांच करवा सकते हैं। सैंपल कलेक्शन (कोरोना) के लिए कुल 13 सेंटर हैं जिनमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज, मानपुर, महू, हातोद, देपालपुर, बेटमा व सांवेर हैं। शहरी में जिला अस्पताल, पीसी सेठी, बाणगंगा, मांगीलाल चूरिया, हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक व मल्हारगंज सिविल हॉस्पिटल हैं। यहां आरटीपीसीआर की जांच होगी लेकिन उस स्थिति में जब डॉक्टर के परामर्श किए जाने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए यहां जाएं
मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और ठंड और धूप में लगातार उतार चढ़ाव है। इस वजह से भी शहर में सर्दी, खांसी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मालाकार ने कहा कि सर्दी, खांसी के मरीज घर में ही रहें और स्वस्थ होने के बाद ही बाहर निकलें। वे परिजन के संपर्क में भी कम ही आएं। भीड़ में जाने से बचें ताकि संक्रमण अधिक न फैले। जितनी जल्दी संभव हो कोरोना की जांच भी करवा लें। सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 55 सेंटरों पर फीवर ओपीडी शुरू की है। अब इन सेंटरों पर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक व शाम को 4 से 6 बजे तक फीवर ओपीडी खुली रहेगी।


डॉ. मालाकार के मुताबिक सर्दी-खांसी के लक्षण होने पर कई मरीज शंका में जांचें करवा रहे हैं। ऐसे में जांच के पहले डॉक्टरों से परामर्श जरूरी है। इसके चलते सभी स्वास्थ्य केंद्रों (सरकारी हॉस्पिटल, संजीवनी क्लीनिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) पर ओपीडी शुरू की है। इन केंद्रों पर मरीजों के उपचार के साथ डॉक्टरों द्वारा परामर्श भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed