Indore News:इंंदौर में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, दो दिन में 15 नए मरीज मिले
शुक्रवार को 111 सेंपलों की जांच कराई गई थी। जिसमें आठ नए संक्रमित मिले। गुरुवार को इंदौर में सात नए संक्रमित मिले थे। इस तरह बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर में 15 कोरोना संक्रमित मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। दो दिन मेें इंंदौर में नए 15 मरीज मिल चुके हैै। सर्दी, गला खराब और बुखार के आने के लक्षण इस बार भी कोरोना के मरीजों में देखे जा रहे है। उधर तीन दिन पहले 90 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नवल किशोर शर्मा की मौत भी कोरोना से हो चुकी है। वे पहले से बीमार थे। कोरोना से तीन माह बाद इंदौर में मौत हुई हैै ।
शुक्रवार को 111 सेंपलों की जांच कराई गई थी। जिसमें आठ नए संक्रमित मिले। गुरुवार को इंदौर में सात नए संक्रमित मिले थे। इस तरह बीते 24 घंटे के दौरान इंदौर में 15 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना के उपचाररत मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई। डा. रवि डोसी का कहना है कि कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है। मास्क पहने और सोशल डिस्टेंस रखकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। कोरोना के मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार के अलावा गला खराब होने के लक्षण भी आ रहे है। इंदौर में तीन माह बाद कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है। उन्हें पहले से गंभीर बीमारी थी। ज्यादा मरीज ज्यादा उम्र के आ रहे है।
दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैै
इंदौर में कोरोना का पहला संक्रमित मरीज 24 मार्च 2020 को मिला था। उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई थी। अब तक शहर में 212709 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इतने संक्रमितों में से 211187 कोरोना को हराकर ठीक भी हो चुके हैं। शहर में अब तक कोरोना के कारण 1471 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि दूसरी लहर में कई लोग कोरोना की वजह से मर चुके है, लेकिन उन्हें सरकारी रिकार्ड में नहीं शामिल किया गया।
