फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress President Mallikarjun Kharge will also be a part of Bharat Jodo Yatra, will come to Indore on 26th No

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी एमपी में जुड़ेंगे राहुल से, शनिवार को इंदौर आएंगे

Thu, 24 Nov 2022 01:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 24 Nov 2022 01:33 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। वे 26 नवंबर को इंदौर आकर महू जाएंगे और बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मस्थली पर यात्रा से जुड़ेंगे।  

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge will also be a part of Bharat Jodo Yatra, will come to Indore on 26th No
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 26 नवंबर को इंदौर आएंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली से विमान से इंदौर आएंगे। संविधान दिवस के मौके पर वे महू जाकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी महू में पहुंचेगी। खरगे उसमें शामिल होकर गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन

खरगे महू में ड्रीमलैंड चौराहे पर होने वाली जनसभा में भी भाग लेंगे। इसके बाद वे इंदौर आकर रात्रि विश्राम करेंगे। 27 नवंबर को वे विशेष विमान से गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के लिए वडोदरा जाएंगे। वहां चुनावी सभाएं लेंगे। खरगे की मध्यप्रदेश यात्रा ऐसे समय होगी, जब 26 नवंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचने वाली है। खरगे यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी के साथ कुछ देर पैदल भी चलेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला इंदौर दौरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का यह पहला इंदौर दौरा है। विमानतल पर उनके स्वागत के इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद वे महू की सभा में इंदौर ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। महू की सभा को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बैठकों का दौर लगातार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजवाड़ा पर होगी नुक्कड़ सभा
शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा का इंदौर का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राहुल 27 नवंबर को सुबह छह बजे महू से चलेंगे। दोपहर मेें राऊ में यात्रा रुकेगी। यहां लंच के बाद शाम चार बजे यात्रा शुरू होगी, जो राजेंद्र नगर ब्रिज से चाणक्य पुरी होेकर चोइथराम मंडी की तरफ जाएगी। यहां से कलेक्टोरेट तिराहा होते हुुए यात्रा राजवाड़ा पहुंचेगी। राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे चिमनबाग मैदान पर जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम होगा। 27 नवंबर को यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होगी। जिंसी चौराहा, किला मैदान, बाणगंगा होते हुए इंदौर-सांवेर रोड पर यात्रा पहुंचेगी। यहां बारोली गांव में विधायक संजय शुक्ला के फार्म हाउस पर यात्रा रुकेगी और शाम चार बजे उज्जैन की तरफ रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed