फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress MLA Sanjay Shukla said- the guests coming to the migrant conference should be quarantined for seven

Mp News: कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा- प्रवासी सम्मेलन मेें आने वाले मेहमानों को सात दिन क्वारंटाइन करें

Thu, 22 Dec 2022 03:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 22 Dec 2022 03:07 PM IST
सार

कोरोना के नए वैरिएंट के लौटने को तैयारियां भले ही न हो, लेकिन राजनीति शुुरू हो गई है। भाजपा ने  भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाया तो इंदौर में विधायक संजय शुक्ला ने प्रवासी सम्मेलन में विदेश से आने वाले मेहमानों को  क्वारंटाइन करने की मांग की।

विज्ञापन
Congress MLA Sanjay Shukla said- the guests coming to the migrant conference should be quarantined for seven
फाईल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा है कि इंदौर में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति बनने से रोकना जरूरी है, इसके लिए सरकार को इंदौर में आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदेशों से आने वाले नागरिकों को सात दिन के लिए क्वारंटाइन करना चाहिए।

विज्ञापन

शुक्ला ने कहा कि चीन और उसके साथ ही यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर बढ़ गया है। इन देशों में इस बार संक्रमण के फैलने की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज है। पिछली बार भी भारत में जो संक्रमण फैला था वह विदेशों से आने वाले नागरिकों के कारण फैला था। इसे ध्यान में रखते हुए हमें इंदौर और मध्यप्रदेश को कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पुख्ता व्यवस्था करना चाहिए। पहले भी सरकार के द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर रोक नहीं लगाई जाने के कारण ही देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला था अब एक बार फिर वैसे ही हालात बनते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदौर में सरकार के द्वारा 8 से 10 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे विदेश के नागरिकों को कार्यक्रम में भाग लेने के पहले 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाए। उसके बाद कोरोना के संक्रमण की जांच कराई जाएं। उस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ला ने कहा कि कोरोना में सरकार बनाने के लिए चुनाव कराए गए। मध्यप्रदेश की जनता की सरकार गिराई गई। उस वक्त केंद्र सरकार की एडवाइजरी का कोई मतलब नही था। अब राहुल गांधी की यात्रा को रोकने के लिए ये सब किया जा रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान आने वाले समय में विकास यात्रा करेंगे। विकास यात्रा 1 फरवरी से निकलेगी। क्या करोना गाइड लाइन व स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवायजरी लागू होगी ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed