फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress left Rajwada to fall, we returned its glory

Indore News: कांग्रेस ने राजवाड़ा को गिरने के लिए छोड़ा था, हमने उसका वैभव लौटाया

Mon, 13 Feb 2023 08:49 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 13 Feb 2023 08:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने फूठी कोठी चौराहा पर छहलेन ब्रिज का भूमिपूजन भी किया। 55 करोड़ की लागत से इंदौर विकास प्राधिकरण इसका निर्माण करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने इंदौर के विकास मेें कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

विज्ञापन
Congress left Rajwada to fall, we returned its glory
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए कामों का लोकार्पण सोमवार को हुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को शहर में 1 हजार करोड़ से अधिक के लोकार्पण,भूमिपूजन कर शहरवासियों को सौगात दी। राजवाड़ा, गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद लोकार्पित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1984 मेें राजवाड़ा को जलाया गया। कांग्रेस ने राजवाड़ा की लकडि़यों को सड़ने के लिए छोड दिया। जलाने वाले, गिराने वाले वो लोग थे और हमने राजावाड़ा का गौरव लौटाया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदौर के विकास के लिए जिन लोगों ने अपना घर और दुकानों की कुछ भूमि दी, उनके लिए नए निर्माण की अनुमति और शुल्क की प्रक्रिया को आसान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फूठी कोठी चौराहा पर छहलेन ब्रिज का भूमिपूजन भी किया। 55 करोड़ की लागत से इंदौर विकास प्राधिकरण इसका निर्माण करेगा।

विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने इंदौर के विकास मेें कोई कसर नहीं छोड़ी।आने वाले दिनों में इंदौर में बनने वाले ब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था को आसान करेंगे। इंदौर ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी आगे रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इंदौर आई अस्पताल और बोन मैैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस दौरान कहा कि इंदौर ही नहीं पूरे इंदौर पूरे मध्य प्रदेश का मेडिकल हब बन गया है। मैने भी अपनी आंखों की जांच यहां कराई है। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया सहित अन्य नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री बेटमा भी गए अौर वहां स्थानीय आयोजनों में शामिल हुए। वे रात को आठ बजे भोपाल के लिए रवाना हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed