फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Congress councilor, who came out of jail on bail in Indore, was anointed with milk, won the election

Indore News: जमानत पर जेल से बाहर आए कांग्रेस पार्षद का दूध से अभिषेक, जेल में रहकर जीता था चुनाव

Thu, 25 Aug 2022 11:38 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 11:38 AM IST
सार

इंदौर में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया बुधवार को जमानत पर जेल से बाहर आए। समर्थकों ने उनका दूध से अभिषेक किया। भदौरिया जेल में रहते हुए ही पार्षद का चुनाव जीते हैं। 

विज्ञापन
Congress councilor, who came out of jail on bail in Indore, was anointed with milk, won the election
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को दूध से नहलाते समर्थक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिलकिस बानो केस में आरोपियों के जेल से बाहर आने पर स्वागत का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इंदौर में एक नया ही मामला सामने आ गया। नगरीय निकाय चुनावों में इंदौर से पार्षद का चुनाव जीते राजू भदौरिया जमानत पर जेल से छूटे तो समर्थकों ने उनका स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों वाले दूध से किया। कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी उनका स्वागत करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


मामला इंदौर के वार्ड नंबर 22 का है। कांग्रेस ने राजू भदौरिया को टिकट दिया था। उनका सामना भाजपा के प्रत्याशी चंदू शिंदे से था। छह जुलाई को वोटिंग के दिन विवाद हुआ और भदौरिया पर शिंदे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा। उनके खिलाफ धारा 307 यानी जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 13 जुलाई को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। 17 जुलाई को नतीजे आए, तब राजू भदौरिया जेल में थे। 24 अगस्त को उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई। राजू भदौरिया की रिहाई की खबर सुनकर जेल के बाहर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रस विधायक संजय शुक्ला भी उनके स्वागत को पहुंचे थे। 
विज्ञापन


ढोल-नगाड़े के साथ हुआ स्वागत
राजू भदौरिया के स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे थे। उन्होंने वार्ड 22 तक उनका जुलूस निकाला। वार्ड में पहुंचते ही दूध से अभिषेक किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राजू भदौरिया ने कहा कि हर बात का हिसाब होगा। हमारा वक्त भी आएगा, तब हिसाब बराबर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed