फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   College student caught selling ganja, used to deal with WhatsApp

Indore News: गांजा बेचते पकड़ाई कॉलेज स्टूडेंट, व्हाट्सएप से करती थी डील

Mon, 16 Jan 2023 03:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 16 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

कॉलेज स्टूडेंट्स और स्कूल स्टूडेंट्स में भी अब नशा तेजी से पैठ जमाता जा रहा है। इंदौर में पुलिस ने एक कॉलेज फ्रेंड को पकड़ा है जो व्हाट्सएप के जरिए गांजा बेचने का काम करती थी।

विज्ञापन
College student caught selling ganja, used to deal with WhatsApp
पकड़े गए आरोपियों के पास पुलिस को करीब साढ़े चार किलो से अधिक का गांजा मिला है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में इंदौर नशे की राजधानी बनता जा रहा है और लगातार ही नशे के मामले सामने आ रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स और स्कूल स्टूडेंट्स में भी अब नशा तेजी से पैठ जमाता जा रहा है। इंदौर में पुलिस ने एक कॉलेज फ्रेंड को पकड़ा है जो व्हाट्सएप के जरिए गांजा बेचने का काम करती थी। उसके साथ उसकी बहन और भाई भी इस काम में शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम निशा पुत्री तुलसीराम लाखरे निवासी जगजीवन राम नगर, बहन दीपिका और भाई रामा हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास पुलिस को करीब साढ़े चार किलो से अधिक का गांजा मिला है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी गांजे की पुड़िया बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में बेचते थे। कॉलेज स्टूडेंट्स को सप्लाई करने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से उनसे संपर्क किया जाता था और उन्हें डिलीवरी पहुंचाई जाती थी। पकड़े गए सभी आरोपियों में एक लड़की कॉलेज स्टूडेंट्स है दूसरी उसकी बहन है और एक आरोपी उन दोनों बहनों का भाई है। पुलिस ने बताया कि सभी एक ही परिवार के हैं। सभी आरोपी मानपुर के पास से गांजा खरीदते थे और इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। आरोपियों की मां पहले भी मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री में शामिल रही है। उस पर एक-दो केस भी दर्ज हो चुके हैं। वहीं जो आरोपी बनाए हैं वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed