फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Collector ilayaraja t fought claw in wrestling competition

Indore News: कुश्ती स्पर्धा में कलेक्टर ने लड़ाया पंजा, शहरवासी बोले- आपने दिल जीत लिया

Sun, 30 Apr 2023 08:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 30 Apr 2023 08:20 PM IST
सार

दिव्यांगों के लिए हुई अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी लड़ाया पंजा
 

विज्ञापन
Collector ilayaraja t fought claw in wrestling competition
कुश्ती स्पर्धा में कलेक्टर - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी शहरवासियों का दिल जीतने वाले अधिकारी बनते जा रहे हैं। तुरंत जरूरतमंदों की मदद करना, हर जगह घटनास्थल पर पहुंचना और हर शहरवासी से सीधे संवाद करना, उनकी वह बातें हैं जिन्होंने बहुत कम समय में ही उन्हें शहरवासियों का चहेता बना दिया है। इंदौर में आज दिव्यांगजनों के लिए अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांगों ने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन किया और साबित किया कि हम किसी से कम नहीं हैं। हम मैं भी वह प्रतिभा है, जो एक सामान्यजन में होती है। अवसर मिले तो हम अपनी प्रतिभा को दिखा भी सकते हैं। आज सम्पन्न पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिव्यांग अर्पित से पंजा लड़ाया और दोस्ताना प्रतिस्पर्धा की। दिव्यांग अर्पित का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने खेल भावना का परिचय दिया एवं हार भी स्वीकार की। इससे पहले कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस अनूठी स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। यह प्रतियोगिता राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग एवं पंजा-कुश्ती संघ इंदौर गांधी हॉल में आयोजित की गई थी। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मूकबधिर, अंधत्व, श्रवणबाधित निशक्त बच्चों ने गजब की स्फूर्ति और आनंद का इजहार किया। सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक, मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष शमीर व्यास तथा मनोहर शेखावत भी उपस्थित थे। स्पर्धा का रोचक एवं प्रभावी संचालन स्वामी मुस्कराले एवं शैलेन्द्र व्यास उज्जैन ने किया। अंत में शैलेन्द्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोगों ने सराहा
कलेक्टर की पंजा लड़ाते तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसे शहरवासियों ने खूब सराहा। लोगों ने लिखा कि इंदौर जैसे शहर में इस तरह के अधिकारियों की ही जरूरत है जो सीधे जनता से जुड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed