{"_id":"635c9d5a4131051f251821c4","slug":"cm-shivraj-will-do-bhoomipujan-of-69-cm-rise-school-today-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: आज 69 सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन करेंगे सीएम शिवराज, स्मार्ट माध्यम से दी जाएगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: आज 69 सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन करेंगे सीएम शिवराज, स्मार्ट माध्यम से दी जाएगी शिक्षा
Sat, 29 Oct 2022 08:56 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Oct 2022 08:56 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 69 सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन करेंगे। ये स्कूल करोड़ों रुपये की लागत से बनेंगे। यह कार्यक्रम इंदौर में आयोजित होगा और इन स्कूलों में स्मार्ट माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 29 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे सीएम राइज योजना के तहत चयनित इंदौर के पांच स्कूलों सहित प्रदेश के कुल 69 सीएम राइज स्कूलों के नए भवनों का भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन का यह कार्यक्रम पोलो ग्राउंड स्थित शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 के परिसर में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके पूर्व शुक्रवार को प्रमुख सचिव (स्कूल शिक्षा) रश्मि अरुण शमी, कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इंदौर में सीएम राइज योजना के तहत सात विधानसभा क्षेत्रों में 11 सीएम राइज स्कूलों के भवन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा दो विधानसभा क्षेत्रों में दो सीएम राइज स्कूलों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है। अभी पांच सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवनों का भूमि पूजन हो रहा है। सीएम राइज योजना के अंतर्गत चयनित स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधाएं विकसित की जाएगी। इनमें प्रशिक्षित मानव संसाधन भी उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक स्कूलों के निर्माण में 30 से 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
डेली कॉलेज में यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव में शामिल होंगे..
इसके पूर्व मुख्यमंत्री डेली कॉलेज में आयोजित यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। यहां यंग थिंकर्स फोरम द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों एवं प्रदेश के विश्वविद्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में 29 व 30 अक्टूबर को कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चिंतक, विचारक और प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे.नंद कुमार सहित कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद एवं गणमान्य नागरिक इस दौरान उपस्थित रहेंगे। देशभर से 500 चयनित युवा इस कॉन्क्लेव में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
